Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
जर्मन शेर्फ्ड डाइट: आहार
कुत्तों को पसंद करने वाले लोगों के बीच में जर्मन शेर्फ्ड नामक कुत्ते बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। जर्मन शेर्फ्ड बहुत ही प्यारे और दोस्ताना किसम के कुत्ते होते हैं। इस कुत्ते की नस्ल को अपने पोषण संबंधी जरूरतों को संतुष्ट करने के लिए अच्छे भोजन की जरुरत पड़ती है। शेपर्ड को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, विटामिन और फैटी एसिड की जरुरत होती है।
जर्मान शेर्फ्ड कुत्ते का पेट काफी संवेनशील होता है इसलिये आपको इन्हें हमेशा हेल्दी डाइट ही देनी चाहिये। अगर आपके घर में जर्मन शेर्फ्ड कुत्ता पाला गया है तो अच्छा होगा कि उन्हें बाजारू चीजे़ ना दे कर घर पर पकाई चीज़ ही दें। यदि आप पशु चिकित्सक की फीस बचाना चाहते हैं तो अपने प्यारे से जर्मन शेर्फ्ड की डाइट का खास ख्याल रखें। आइये जानते हैं क्या हैं वे चीजे़ जो उसे खिलानी चाहिये और क्या नहीं-

रागी खिलाएं
कुत्ते को पेट की समस्या से दूर रखने के लिये उसे रागी खिलाएं। रागी बहुत ही हेल्दी डाइट है और खाने में भी हल्की होती है।

पका चावल खिलाएं
घर पर बना पका चावल कुत्ते को खिलाया जा सकता है। यह आसानी से चबाया और हजम किया जा सकता है। ब्राउन राइस और रेड राइस ना खिलाएं केवल वाइट राइस ही खिलाएं।

ओट्स
हर कुत्ते को दूध के साथ मिलाया गया ओट्स खाना बहुत पसंद होता है। हफ्ते में एक बार डाइट में ओट्स जरुर शामिल करें। पर हां उसमें चीनी या नमक बिल्कुल भी ना मिलाएं।

दूध
दूध पीने से कुत्ते की हड्डियां और दांत मजबूत बनेगें। दूध के साथ उसकी क्रीम ना दें तो अच्छा होगा।

कच्चा मांस हानिकारक होता है
जब बात कुत्ते की डाइट की आती है तो कच्चे मांस का टुकड़ा उन्हें नहीं खिलाना चाहिये। इससे उसका पेट खराब हो सकता है और उसे पेट में संक्रमण भी हो सकता है।

मेवा
सूखे मेवों में नमक की मात्रा अधिक होती है जिसे खा कर कुत्तों के बाल तेजी से झड़ने लग जाते हैं।

स्वीट कार्न ना खिलाएं
जर्मन शेर्फ्ड की डाइट में स्वीट कार्न नहीं होना चाहिये। क्योंकि इसमें बहुत सारा स्टार्च पाया जाता है जिससे उन्हें कब्ज हो जाता है।

चना और राजमा
चना और राजमा कुत्तों को नहीं खिलाना चाहिये। यह बहुत ही खतरनाक आहार होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications