Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जानें कैसे हो जाती है कुत्तों की किडनी में पथरी, पढ़िए लक्षण और इलाज के बारे में
कुत्तों की किडनी में कई कारणों से स्टोन बनने पर पथरी की समस्या पैदा हो जाती है। ये आमतौर पर पेशाब में असामान्य मात्रा में मिनरल सॉल्ट की वजह से होता है। इस स्थिति को 'नेफ्रोलिथिआसिस' भी कहा जाता है और असल में स्टोन को नेफ्रोलिथ्स या यूरोलिथ्स कहा जाता है। कुत्तों में कई तरह के किडनी स्टोन होते हैं जो कि अलग-अलग मिनरल्स से बने होते हैं और इस स्टोन के आधार पर ही यह तय किया जाता है कि कुत्ते को किस तरह का इलाज दिया जाना है।
कुछ स्टोन मूत्राशय मार्ग की नली में फंस जाते हैं जिसकी वजह से गंभीर समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आपको कुत्तों में किडनी स्टोन के कोई लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो बिना देर किए तुरंत पशु रोग विशेषज्ञ के पास लेकर जाएं। आइए जानते हैं कुत्तों में होने वाले किडनी स्टोन के लक्षणों, कारण और इलाज के बारे में।

लक्षण
वैसे कुत्तों में किडनी स्टोन के लक्षण आसानी से नहीं दिखाई नहीं देते हैं और जब तक किसी स्वास्थ्य समस्या के चलते कुत्तों को विशेषज्ञ के पास नहीं ले जाया जाता है। तब तक इसका पता भी नहीं चल पाता है। हालांकि, स्टोन की स्थिति एवं यह किस जगह पर है, इसके आधार पर भी इसके लक्षण निर्भर करते हैं। कुत्तों में किडनी स्टोन के कुछ सामान्य लक्षण निम्न हैं:
- बुखार
- पेट में दर्द या किडनी के आसपास दर्द
- पेशाब में खून आना
- पेशाब के दौरान दर्द होना
- भूख में कमी
- थकान
- उल्टी
- वजन कम होना

पेशाब पर रखें नजर
इसके अलावा किडनी स्टोन में कुत्ते कुछ कर पाने में भी असक्षम हो जाते हैं। अगर स्टोन किसी तरह की परेशानी नहीं दे रहा है तो इसे निकलवाने की जरूरत नहीं है लेकिन पेट के पेशाब पर नज़र रख इस स्थिति को मॉनिटर करते रहना चाहिए।

कुत्तों में किडनी स्टोन के कारण
कुत्तों में किडनी स्टोन के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर पेशाब हल्का सा अम्लीय हो जाता है और मिनरल्स को तोड़ने लगता है, इसके बाद शरीर से बाहर आता है। जब पेशाब ज्यादा आने लगे या अम्लीय हो जाए तब पथरी बनती है। इन मिनरल्स जैसे कि खून या पेशाब में कैल्शियम के ज्यादा होने पर भी पथरी हो सकती है। कुत्तों में पथरी के कुछ सामान्य कारण निम्न हैं:
बार-बार मूत्र मार्ग संक्रमण होना
गलत आहार
लंबे समय तक मूत्रवर्द्धक लेना
डिहाइड्रेशन
कुछ नस्ल के कुत्तों में किडनी स्टोन अनुवांशिक होता है। इनमें डलमेशन, इंग्लिश डॉग, लासा एपसोस, मिनिएचर पूडल्स, हिह जुस और योकशायर टेरिअर शामिल हैं।

कुत्तों में किडनी स्टोन के इलाज
कुत्तों में स्टोन या पथरी को कई तरीके से बाहर निकाला जा सकता हैं। आइए जानते हैं कि कैसे मालूम कर सकते हैं। कुत्तों में किडनी स्टोन के बारे में।

कुत्तों में किडनी स्टोन के इलाज
कुत्तों में स्टोन या पथरी को कई तरीके से बाहर निकाला जा सकता हैं। आइए जानते हैं कि कैसे मालूम कर सकते हैं। कुत्तों में किडनी स्टोन के बारे में।

दवाईयों के माध्यम से
इलाज भी इस बात पर निर्भर करता है कि किडनी स्टोन किस तरह का है, कहां पर है और क्या इससे सेहत को तुरंत कोई नुकसान हो सकता है। हालांकि, कई किडनी स्टोन कोई परेशानी नहीं देते हैं और दवा एवं आहार में बदलाव करने पर घुलकर पेशाब के ज़रिए निकल जाते हैं।
जिस प्रकार के मिनरल्स से स्टोन बना होता है, उसी के आधार पर आहार में बदलाव और दवा दी जाती है। पेशाब के ज़रिए स्टोन को निकालने के लिए ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है जिससे यूरिन में अम्लता वापिस से संतुलित स्तर पर आ सके। दर्द दूर करने के लिए दवा दी जा सकती है और मूत्र मार्ग में संक्रमण को रोकने के लिए एंटीबायोटिक दी जा सकती हैं।

सर्जरी से
अगर मूत्र मार्ग में रुकावट आने का खतरा बहुत ज्यादा है या पहले ही ये समस्या हो चुकी है तो मूत्रमार्ग में कैथेटर डालकर सलाईन सॉल्यूशन के साथ स्टोन को बाहर निकाला जाता है। अगर स्टोन बहुत बड़ा है तो सर्जरी करनी पड़ती है।

लेजर से भी निकाल सकते है पथरी
इसका अन्य उपचार एक्स्ट्राकोरपोरिअल शॉल वेव लिथोट्रिप्सी है। इसमें ध्वनि तरंगों की मदद से पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है और फिर मूत्र मार्ग के ज़रिए शरीर से बाहर निकाल लिया जाता है। इससे बड़े चीरे वाली सर्जरी की जरूरत नहीं रहती है।

आहार से
इसके बाद हमेशा अच्छा आहार लेने की सलाह दी जा सकती है और कुत्तों को मॉनिटर किया जाता है कि कहीं उनमें दोबारा पथरी न हो जाए। रिकवर करने के बाद भी डॉक्टर से निरंतर चेकअप करवाते रहना चाहिए। मूत्र मार्ग में संक्रमण और किसी भी तरह की असामान्यता के बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
