Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्यार में कभी न खिलाएं अपने डॉगी को ये चीजें, वरना तबीयत बिगड़ते ही पता नहीं चलेगा
आजकल पेट्स रखना बहुत आम हो गया हैं। लोग पेट्स को बहुत प्यार से रखते हैं और बहुत केयर भी करते हैं। इसी वजह से हम जो भी खाते हैं, उसमें से थोड़ा अपने पालतू जानवरों को खिला देते हैं। जबकि विशेषज्ञ के अनुसार पालतू जानवरों को हमें हर कुछ खिलाने से बचना चाहिए। एक कुत्ते के शरीर के अंदर आंतरिक पाचन तंत्र और एंजाइम मनुष्यों के समान नहीं होते हैं, यही कारण है कि इन्हें कुछ भी खिलाने से बचना चाहिए। क्योंकि कुछ विषाक्त पदार्थ आपके पालतू जानवरों के शरीर में पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

लहसुन
लहसुन भी हमारे क्यूट दोस्तों के लिए बहुत नुकसानदेह है क्योंकि इसमें थायोसल्फेट होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।

चॉकलेट
कई बार आप डॉगी को प्यार से चॉकलेट खिला देते हैं। बल्कि ये उनके स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल चॉकलेट कैन कुत्ते के लिए अत्यधिक विषाक्त है और इसे उन्हें नहीं देना चाहिए।

कॉफी
कॉफी बीन्स में कैफीन होता है, जो कुत्तों के लिए एक बहुत ही खतरनाक और जहरीला रसायन माना जाता है। इसका सेवन उनके लिए जानलेवा हो सकता है। इससे धीरे-धीरे डॉगी की इम्यूनिटी कमजोर होती जाती है।

सरसों
सरसों में जहरीले यौगिक होते हैं, जो गैस्ट्रोएंटेराइटिस का कारण बन सकते हैं। इससे कुत्तों के पेट में सूजन आ जाती है। ऐसे में सरसों वाले कोई भी प्रॉडक्ट्स डॉगी को न दें।

एवोकाडो
हालांकि इसमें मौजूद वसा के कारण एवोकाडो को मानव आहार के लिए अच्छा कहा जाता है, लेकिन यह मनुष्य का सबसे अच्छे दोस्त के लिए नहीं है। इस सुपरफूड में एक विष होता है, जो कुत्तों में आंतों की समस्याओं को जन्म दे सकता है।

चाय की पत्ती
कई लोगों को आदत होती है कि चाय बनाने के बाद कहीं भी चाय की पत्ती फेंक देते हैं। डॉगी अगर चाय की पत्ती खा लेते हैं, तो उन्हें खुजली हो जाती है और स्किन इंफेक्शन का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इससे उनकी स्किन उतरने लगती और उन्हें खांसी हो जाती है। चाय की पत्ती हर जानवर के लिए खतरनाक होती है।

कच्चा मांस और मछली
कच्चे अंडे की तरह, कच्चे मांस और मछली में बैक्टीरिया हो सकते हैं जो फूड पॉइज़निंग का कारण बनते हैं। कुछ मछलियों जैसे सैल्मन, ट्राउट, शैड या स्टर्जन में भी एक परजीवी हो सकता है जो "मछली रोग" या "सामन विषाक्तता रोग" का कारण बनता है। इसका इलाज संभव है, लेकिन तुरंत मदद लें। पहले लक्षण उल्टी, बुखार और बड़े लिम्फ नोड्स हैं। परजीवी को मारने के लिए मछली को पूरी तरह से पकाएं।

अंगूर या किशमिश
अंगूर या इससे बनी किशमिश खाने से डॉगी की किडनी पर इसका असर पड़ता है, इसलिए उन्हें खाने में कभी भी किशमिश न दें, इससे उनका पेट खराब होने के साथ कई और हेल्थ इश्यू हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
