Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन क्लीनिंग प्रोडक्ट्स को कभी ना मिलाएं एक साथ, वर्ना जा सकती है आपकी जान भी !
घर को क्लीन करने वाले कुछ उत्पादों को एक साथ मिलाना नहीं चाहिए। क्योंकि वो आपको हार्म कर सकते हैं, यहां तक की आप की जान भी जा सकती है। कुछ सफाई करने वाले कैमिकल्स को एक साथ मिला देने पर वो जहरीले हो जातें हैं। सामान्य रूप से क्लीनिंग प्रोडक्ट्स को जहरीले इनहेलेशन प्रभावों के जोखिम की वजह से कभी भी एक साथ मिक्स नहीं करना चाहिए। यहां उन सामान्य उत्पादों की सूची दी गई है जिन्हें आपको एक साथ मिलाने की भूल नहीं करना चाहिए।

टॉयलेट बाउल क्लीनर और ब्लीच
टॉयलेट बहुत गंदे हो सकते हैं, और कभी-कभी टॉयलेट बाउल क्लीनर और एक क्विक ब्रशिंग के साथ एक गोल सतह की सभी गंदगी को हटाने के लिए पर्याप्त नहीं होता है। इसलिए, जब आप कुछ ब्लीच डालकर काम खत्म करने के लिए सोचतें है तो इससे बचना सबसे अच्छा है। डॉ केली कृष्णा जॉनसन एमडी नेशनल कैपिटल पॉइज़न सेंटर के अंतरिम कार्यकारी निदेशक हैं, ने बताया कि ये एक खतरनाक मिश्रण है। टॉयलेट बाउल क्लीनर और ब्लीच के मिक्सचर से क्लोरीन गैस बन सकती है। इनमें से किसी भी गैस के सांस लेने से खांसी, नाक और गले में जलन और यहां तक कि सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। जिन लोगों को अस्थमा, सीओपीडी या फेफड़ों की अन्य बीमारियां हैं, उनके लिए इन रसायनों के सांस लेने के बाद सांस की गंभीर समस्या हो सकती है और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।

बेकिंग सोडा और सिरका
बेकिंग सोडा और सिरका घरेलू सफाई उत्पादों के अपने आप में अद्भुत और सस्ता ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन साथ में वे सबसे अच्छी टीम नहीं हैं। क्योंकि बेकिंग सोडा बुनियादी है और सिरका अम्लीय है, उन्हें मिलाने से ज्यादातर पानी निकलता है, जो निश्चित रूप से विषाक्त नहीं है, लेकिन यह सफाई के सिए ठीक नहीं है।

अमोनिया और ब्लीच
ये दो सामग्रियां काफी कुछ सफाई उत्पादों में पाई जाती हैं, इसलिए एक साथ उपयोग करने से पहले अपनी बोतलों की इंग्रिडिएंट लिस्ट की जांच करना सुनिश्चित करें। वाष्पों को अंदर लेने से सांस लेने में परेशानी और गले में जलन हो सकती है।

ब्लीच और रबिंग अल्कोहल
ब्लीच (सोडियम हाइपोक्लोराइट युक्त) और रबिंग अल्कोहल (आइसोप्रोपिल अल्कोहल) भारी, मीठी-महक वाली क्लोरोफॉर्म के साथ-साथ हाइड्रोक्लोरिक एसिड और क्लोरोएसीटोन बनाता है, क्लोरोफॉर्म के संपर्क में आने पर आपको चक्कर या मिचली आ सकती है। अगर आप गलती से आइसोप्रोपिल अल्कोहल के साथ ब्लीच मिलाते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके कमरे से बाहर निकलें। बड़ी मात्रा में पानी के साथ मिश्रण को पतला करें और फिर इसे नाली में फेंक दें।



Click it and Unblock the Notifications
