Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
विंटर में यह सब्जियां टेरेस गार्डन के लिए हैं एकदम परफेक्ट
जब मौसम बदलता है तो हमारा खान-पान भी बदल जाता है। ऐसी कई सब्जियां होती हैं, जिन्हें लोग ठंड के मौसम में खाना काफी पसंद करते हैं। चूंकि अब ठंड का मौसम बस दस्तक देने ही वाला है तो क्यों ना आप अपने टेरेस गार्डन में पहले से ही कुछ ऐसे प्लांट्स को लगाने और उगाने की तैयारी शुरू कर दें, जिन्हें आप ठंड के मौसम में खाना चाहते हैं। छत पर गार्डनिंग करते हुए आप वहां पर कई प्लांट्स को आसानी से लगा सकते हैं। अगर मौसम को ध्यान में रखकर बागवानी की जाए तो इससे आपको अतिरिक्त लाभ मिलता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी कुछ विंटर वेजिटेबल्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके टेरेस गार्डन के लिए चुन सकते हैं-

धूप के आधार पर पौधे
चूंकि आप विंटर के लिए पौधे अपने छत पर लगा रहे हैं तो कोशिश करें कि आप अपने प्लांट्स को ऐसी जगह पर रखें, जहां पर धूप पूरी आती हो। अगर आप अपने पौधों को छत पर ऐसे स्थान पर रख रहे हैं, जहां पर धूप-छांव वाली स्थिति बनी रहती है तो आप वहां पर पत्तेदार सब्जियों को रख सकते हैं।

चौलाई
ठंड के मौसम में चौलाई का साग से लेकर आलू चौलाई की सब्जी आदि बनाई जाती है। आप इसे अपने टेरेस गार्डन पर उगा सकते हैं। इसके लिए पहले आप मिट्टी के गमले को तैयार कर लें और हल्की नमी वाली मिट्टी में चौलाई के बीजों को फैलाते हुए रोप दें। चौलाई करीबन 15 दिन में निकल आती है और महीने भर में आप उसे बेहद आसानी से खा सकते हैं।

मेथी
मेथी के बीज के लिए आपको एक बड़े गमले की जरूरत होगी। अगर मेथी के बीज को बड़े गमले में उगाया जाता है तो इससे वह बेहद अच्छी तरह ग्रो करता है। आप शुरूआत में बीजों को लगाने के बाद उसे अखबार से ढक दें। जब वह हल्का अंकुरित होना शुरू हो जाए तो आप अखबार को हटा दें और अपने गमले को धूप में लगाएं।

लगाएं यह पौधे भी
अगर आप टेरेस गार्डन में कई तरह के विंटर पौधे लगाना चाहते हैं तो आपके पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। आप पालक से लेकर मूली, गाजर, शलगम आदि को अपने किचन गार्डन में जगह दे सकते हैं।

टेरेस गार्डन में हर्ब्स
किचन में हम कई तरह के हर्ब्स आदि का इस्तेमाल करते हैं और इन विंटर हर्ब्स को भी बेहद आसानी से टेरेस गार्डन में लगाया जा सकात है। आप इन्हें अक्टूबर में मौसम ठंडा होने के बाद लगा सकते हैं। इनमें आप सेज से लेकर धनिया, ब्राह्मी व तुलसी आदि को लगा सकते हैं। इन हर्ब्स की खासियत यह होती है कि इनकी महक बहुत तेज होती है, जिससे घर में मच्छन नहीं आते हैं। वहीं, आसपास के पौधों में कीड़े व पेस्ट भी नहीं आते हैं। जिससे आपके विंटर पौधे निरोगी रहते हैं।

इन बातों कर रखें ध्यान
जब भी आप विंटर पौधे लगाएं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
• सबसे पहले तो पौधों को मौसम के अनुसार लगाएं। मसलन, जो सब्जियां सीजन में पहले आती हैं, उन्हें पहले उगाएं। वहीं, बाद में खाई जाने वाली सब्जियों को बाद में रोपित किया जाना चाहिए।
• कभी भी एक साथ सारी सब्जियां ना उगाएं। मसलन, अगर आप मूली उगा रहे हैं तो चार गमलों में उन्हें पहले रोपित करें और बाकी चार गमलों में 15 दिन बाद रोपित करें। ऐसा करने से आपको निरंतर सब्जियां मिलती रहती हैं। वहीं, एक साथ एक ही सब्जी को उगाने से सारी सब्जियां इस्तेमाल नहीं हो पाती हैं और फिर वह सूखकर खराब हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
