Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय
अमरनाथ यात्रा के बीच में शुरू हो जाए पीरियड्स, तो बाबा बर्फानी के दर्शन करने चाहिए या नहीं?
Amarnath yatra 2026 During Periods: 3 जुलाई 2026 से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है जिसका लाखों भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस यात्रा को न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी करती हैं लेकिन उनके लिए ये यात्रा किसी चुनौती से कम नहीं है। दरअसल, यात्रा के दौरान महिलाओं को पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, ऐसे में उनके मन में सवाल उठता है कि आगे की यात्रा करें या वो खंडित हो गई है। आइए जानते हैं कि यात्रा के दौरान क्यों जल्दी आ जाते हैं महिलाओं को मासिक धर्म और इस स्थिति में बाबा बर्फानी के दर्शन करना सही है या गलत। इस पर क्या कहता है शास्त्र और विज्ञान।

अमरनाथ यात्रा के दौरान क्यों जल्दी आ जाते हैं पीरियड्स?
अमरनाथ यात्रा करने वाली महिला श्रद्धालु ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें समय से पहले ही मासिक धर्म आ गया। जिस वजह से उनकी यात्रा थोड़ी मुश्किल हो गई। ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, अमरनाथ यात्रा के दौरान ऑल्टिट्यूड यानी ऊंचाई की वजह से ऑक्सीजन लेवल डाउन हो जाता है जो जल्दी पीरियड्स का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा शारीरिक थकान और तनाव भी इसकी एक बड़ी वजह है।

यात्रा के दौरान आ जाए पीरियड्स तो कैसे करें दर्शन?
अमरनाथ यात्रा कर रही महिलाओं के मन में ये सवाल जरूर आता है कि यात्रा के बीच में मासिक धर्म आ जाए तो क्या बाबा बर्फानी के दर्शन करने चाहिए या नहीं? वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने बताया कि अगर कभी तीर्थ यात्रा करते समय मासिक धर्म आ जाए तो कभी भी दर्शन का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। बस इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप बिना किसी पूजा सामग्री को छुए और भगवान को स्पर्श किए दूर से दर्शन करें। मासिक धर्म शरीर की एक प्रक्रिया है जो हर महीने महिलाओं को आती है ऐसे में दर्शन के सौभाग्य को छोड़ना नहीं चाहिए।
यात्रा के दौरान मासिक धर्म आ जाए तो कैसे करें सफर पूरा?
अमरनाथ यात्रा बहुत ही कठिन है ऐसे में अगर मासिक धर्म आ जाए तो महिलाओं की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर किसी के साथ चढ़ाई वाली तीर्थ यात्रा के दौरान ऐसा हो जाए तो वो आराम से छोटे ब्रेक लेते हुए यात्रा करें। पहले से ही अपने सामान में सिकाई वाली थैली रखें ताकि पेट में दर्द या ऐठन होने पर सिकाई कर सकें। पानी या ORS का घोल पीते रहें ताकि एनर्जी बनी रहे। आरामदायक कपड़े पहनें और साथ में पेन किलर जरूर रखें। सैनिटरी प्रोडक्ट के लिए डिस्पोजल बैग जरूर रखें ताकि इधर-ऊधर गंदगी ना फैले। शारीरिक हाइजीन के साथ-साथ वातावरण की सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications
