Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Anant Chaturdashi 2023: गणेश उत्सव के अंतिम दिन होता है भगवान विष्णु के अनंत रूप का पूजन, देखें मुहूर्त-मंत्र
Anant Chaturdashi 2023 Ganesh Visarjan: गणेश चतुर्थी का महोत्सव जारी है। 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के पर्व से 10 दिनों का गणेश उत्सव शुरू हुआ और अब अनंत चतुर्दशी के दिन यह उत्सव समाप्त होगा।
कई घरों और पंडालों में पूरे 10 दिन तक गणेश जी की सेवा करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन उनका विसर्जन करते हैं। इस दिन धूमधाम से गणपति को विदाई दी जाती है और अगले वर्ष दोबारा आने की प्रार्थना की जाती है।

इसके साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है और रक्षा सूत्र बांधा जाता है। जानते हैं इस वर्ष की अनंत चतुर्दशी की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में विस्तार से -
अनंत चतुर्दशी 2023 की तिथि
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरम्भ 27 सितम्बर को रात 10:18 बजे होगा और समापन 28 सितम्बर को शाम 06:49 बजे होगा। अर्थात् 28 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। विष्णु पूजा का मुहूर्त शाम को 06:12 से 06:51 बजे तक रहेगा।
गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
28 सितम्बर को सुबह 10:42 बजे से 03:10 बजे और शाम 04:41 बजे से रात 09:10 बजे तक गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त रहेगा।
अनंत चतुर्दशी का महत्व
गणेश विसर्जन के साथ साथ यह त्यौहार भगवान विष्णु से भी संबंधित है। धार्मिक मान्याताओं के अनुसार इस दिन श्री हरी विष्णु ने 14 लोकों की रक्षा के लिए 14 रूप धारण किये थे। इससे वे अनंत नज़र आने लगे थे। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करके 14 गांठों सहित एक रक्षा सूत्र को बांधा जाता है। इस रक्षा सूत्र को बांधने से विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के दुःख दर्द खत्म होते हैं।
रक्षा सूत्र बांधते हुए इस मंत्र का जाप करें -
अनंन्तसागर महासमुद्रे मग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव।
अनंतरूपे विनियोजितात्माह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते॥
पुरुष अपने दाहिने हाथ में और महिलाएं अपने बाएं हाथ में इस रक्षा सूत्र को बांधे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
