Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Anant Chaturdashi 2023: जानिये अनंत चतुर्दशी के रक्षासूत्र में 14 गांठों का महत्व
Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। विष्णु को समर्पित इस दिन पर भक्त व्रत करते हैं और एक रक्षासूत्र बांधते हैं जिनमें चौदह गांठें होती हैं। इन चौदह गांठों का महत्व क्या है और इन्हें कैसे बांधते हैं, इसकी जानकारी आपको यहां मिलेगी। इस वर्ष यानी 2023 में अनंत चतुर्दशी 28 सितम्बर को है।

अनंत चतुर्दशी पर कैसे बांधें रक्षासूत्र?
इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहन कर विष्णु का ध्यान करते हैं और व्रत का संकल्प लेते हैं। फिर विधि विधान से विष्णु की पूजा करके एक रक्षासूत्र बांधते हैं जिनमें 14 गांठें होती हैं। ये चौदह गांठ वाला रक्षासूत्र बांधने से विष्णु की कृपा पूरे वर्ष बनी रहती है। इन चौदह गांठों के पीछे दो मान्यताएं हैं।
पहली मान्यता के अनुसार, ये 14 गांठ विष्णु के चौदह रूपों का प्रतीक है। विष्णु के अलावा इनके अन्य रूप इस प्रकार हैं अनंत, ऋषिकेश, पद्मनाभ, माधव, वैकुण्ठ, श्रीधर, त्रिविक्रम, मधुसूदन, वामन, केशव, नारायण, दामोदर और गोविन्द। रक्षासूत्र का प्रत्येक गांठ विष्णु के एक रूप का प्रतीक है। इस प्रकार चौदह रूपों के लिए चौदह गांठ होती है।

दूसरी मान्यता ये है कि रक्षासूत्र के चौदह गाँठ चौदह लोकों का प्रतीक है। ये चौदह लोक इस प्रकार है- भूर्लोक, भुवर्लोक, स्वर्लोक, महर्लोक, जनलोक, तपोलोक, ब्रह्मलोक, अतल, वितल, सतल, रसातल, तलातल, महातल और पाताल लोक। रक्षासूत्र का प्रत्येक गांठ प्रत्येक लोक का प्रतीक है। हर लोक के पालनकर्ता विष्णु हैं और इस रक्षासूत्र को बांधने से विष्णु की कृपा बनी रहती है।
ऐसी मान्यता है कि इस रक्षासूत्र को अगर लगातार चौदह साल धारण किया और हर वर्ष चौदह वर्ष तक व्रत किया जाये तो वैकुण्ठ लोक की प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications