Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Ayodhya Ram Mandir: अवध में प्रभु श्री राम पधार चुके हैं, इन तस्वीरों में आप भी करें राम लला के दर्शन
Ayodhya Ram Mandir Ram Lala First Pictures: भक्तों के लिए वो शुभ पल आ ही गया जब उन्हें बहुप्रतीक्षित अयोध्या राम मंदिर में विराजमान होने वाले राम लला की मूर्ति के दर्शन हो गए। जी हां, सोशल मीडिया पर राम लला की झलक दिखाती ये फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को भगवान राम की इस मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। इस भव्य राम मंदिर में कई ख़ास बातें हैं, यहां 22 जनवरी को राम लला की बाल रूप की मूर्ति की स्थापना और पूजा की जाएगी। देशभर से कई गणमान्य अतिथि इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। देश भर में इस दिन राम उत्सव का माहौल रहेगा और हर राज्यों में रामभक्त अपने घरों में भी ख़ास उत्सव और पूजा करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं और लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस कार्यक्रम में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राजनेताओं, बॉलीवुड हस्तियों, उद्योगपतियों और क्रिकेटरों सहित उच्च-प्रोफ़ाइल गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति होगी।

गौरतलब है कि राम लला की मूर्ति मंदिर में प्रवेश कर चुकी है। ये पहली तस्वीरें हैं जो गर्भगृह के अभिषेक के बाद सामने आईं। इस मूर्ति का चेहरा और ऊपरी हिस्सा कपड़े से ढका हुआ था। आज दोपहर विशेष पूजा करने के बाद इन वस्त्रों को हटा दिया गया।

इस प्रतिमा को कर्नाटक के मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। इसकी ऊंचाई 51 इंच है। उन्होंने काले पत्थर पर श्री रामचन्द्र की खड़ी मूर्ति बनाई है। इसका वजन 150 से 170 किलोग्राम है। राम जन्मभूमि पर 70 वर्षों से पूजी जा रही रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में रखा गया है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications