Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Chaitra Navratri 2023: इस नवरात्रि में मां दुर्गा को जरूर चढ़ाएं लौंग, जानें इसके अचूक उपाय
धूमधाम तरीके से मां दुर्गा का आगमन हो चुका है। उत्तर भारत में चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही भक्त दुर्गा माता की सेवा में लग चुके हैं।
नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा के अलग अलग नौ रूपों का पूजन किया जाता है। हर घर में पूरे विधि विधान से माता की पूजा और आराधना की जाती है। कई श्रद्धालु पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं।

नवरात्रि पूजा में कुछ विशेष सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें से एक है लौंग। इस लेख के माध्यम से जानते हैं नवरात्रि की पूजा में दुर्गा माता को लौंग क्यों चढ़ाया जाता है।
शुभता बढ़ाता है लौंग
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में लौंग (Clove) जरूर रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समद्धि आती है। परिवार के बीच प्रेम और एकता का भाव बढ़ता है।

कपूर और लौंग
नवरात्रि में शाम के समय मां दुर्गा की पूजा के दौरान जलते कपूर में दो लौंग डाल देने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है। आप जलते कपूर और लौंग से मां की आरती करें। इस उपाय से घर की आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने लगती है।

लौंग का जोड़ा देगा मनचाहा वरदान
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक नवरात्रि में माता रानी के सामने लौंग का जोड़ा चढ़ाना बहुत शुभ होता है। इससे मां प्रसन्न होती हैं और मनचाहा वरदान भी देती हैं।
इन नौ शुभ दिनों में आप रोजाना गुलाब के फूल के साथ लौंग का जोड़ा भी अर्पित कर सकते हैं। इस उपाय को करने से माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

घर नकारात्मकता दूर करने के लिए करें ये उपाय
यदि आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि घर में अनुकूल माहौल नहीं है और ंकरात्मकता बढ़ गयी है तो नवरात्रि पर आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। घर में नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने के लिए आप मां के चरणों में लौंग चढ़ाएं। नवरात्रि में दुर्गा माता को 108 लौंग चढ़ाना काफी फलदायी माना जाता है।
इस बात का रखें खास ख्याल
माता को कभी भी टूटे हुए लौंग न चढ़ाएं। दुर्गा मां को अच्छे और फूल वाले लौंग ही चढ़ाएं क्षत-विक्षत लौंग आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
