Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Chanakya Niti: इन वजहों से शादीशुदा मर्द परायी औरत के पीछे रहते हैं पागल
आचार्य चाणक्य द्वारा दिए गए सिद्धांत विश्व प्रसिद्ध हैं। उनके नैतिक सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने वालों को बेहतर जीवन मिलता है। चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में धर्म, काम, मोक्ष, परिवार, रिश्ते-नाते, मर्यादा, समाज, देश, संसार और भी बहुत सी बातों का वर्णन किया है।
उन्होंने अपनी रचना चाणक्य नीति में पति पत्नी के दांपत्य जीवन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान से संबंधित भी समस्याओं को साझा किया। वे आकर्षण के बारे में बताते हुए लिखते हैं कि किसी अन्य व्यक्ति के प्रति आकर्षित होना, चाहे वह पुरुष हो या महिला, सामान्य कहा जाता है। यह गलत नहीं है।

लेकिन अगर यह आकर्षण हद से आगे बढ़ जाए तो गलत है। कई बार वैवाहिक सम्बन्ध में रहकर भी व्यक्ति किसी और के प्रति आकर्षित होने लगता है। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि वे क्या कारण होते हैं जिनके कारण एक पुरुष पत्नी के होते हुए भी किसी दूसरे के प्रति आकर्षित होने लगता है-
जल्दी शादी
चाणक्य बताते हैं कि कम उम्र में शादी विवाहेतर संबंधों का एक कारण है। पहले तो शादी ऐसी उम्र में होती है, जहां शादी की बात समझ में नहीं आती है। दूसरा, जैसे-जैसे आपका करियर समय के साथ आगे बढ़ता है, यह समझ आता है कि पत्नी आपके लिए शायद उपयुक्त नहीं है। ऐसे में दोनों ही कोई बेहतर व्यक्ति की तलाश करने लगते हैं और एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों के बारे में सोचने लगते हैं।
शारीरिक इच्छाएं
चाणक्य कहते हैं कि शारीरिक संतुष्टि की कमी भी विवाहेतर संबंधों की ओर ले जाती है। पति पत्नी के बीच प्रेम और आकर्षण की कमी एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों का एक बड़ा करण होता है। शारीरिक संतुष्टि का मतलब न केवल बिस्तर में एक-दूसरे को संतुष्ट करना है, बल्कि एक-दूसरे को मानसिक और मौखिक रूप से समझना भी है। किसी तीसरे की तरफ आकर्षण को कम करने के लिए पति पत्नी को अपने रिश्ते को सुधारने के लिए काम करना चाहिए।
आपसी विश्वास की कमी
शादी में पार्टनर की आपसी प्रतिबद्धता और सफल सेक्स लाइफ बहुत जरूरी है। नहीं तो आपके रिश्ते में दरार आने लगेगी। अधिकांश शादियां असफल होने का कारण आपसी विश्वास का अभाव है। चाणक्य कहते हैं कि अपने साथी के साथ अपने रिश्ते से संतुष्ट होने के बाद भी दूसरे रिश्ते की लालसा और धोखा देने की प्रवृत्ति आपके वैवाहिक जीवन को बर्बाद करने का काम करती है।
निराशा
आप अपने जीवनसाथी को सबसे खूबसूरत मानते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी की सुंदरता और प्यार को कम आंकेंगे तो इससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगेंगी। चाणक्य कहते हैं कि वैवाहिक सम्बन्ध में निराशा के कारण ही व्यक्ति किसी नये सम्बन्ध की तलाश करता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
