Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Chanakya Niti: गैर मर्द को चाहने लगी है आपकी पत्नी तो समय रहने इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
महान राजनीतिज्ञ और सलाहकार आचार्य चाणक्य ने मनुष्य जीवन के हर पहलू के बारे में अपना ज्ञान और अनुभव साझा किया। उन्होंने परिवार, सामाजिक रिश्तों और यहाँ तक कि दाम्पत्य रिश्ते के बारे में भी कई सुझाव दिए।
अपनी रचना 'चाणक्य नीति' में उन्होंने मानव जीवन के इन्हीं पक्षों पर बात की और बताया मानव को किन आधारभूत मूल्यों का पालन अपने जीवन में करना चाहिए। चाणक्य द्वारा बताएं गए इन सुझावों और नीतियों का पालान करके व्यक्ति अपने जीवन को सुखी और सफ़ल बना सकता है।

वैवाहिक जीवन के बारे में लिखते हुए चाणक्य कहते हैं पति की कुछ आदतों के कारण ही पत्नी का मोह भंग हो जाता है और वह शादी से बाहर निकल जाती है। चाणक्य कहते हैं कि कोई शादीशुदा औरत जब अपने पति से खुश नहीं होती और किसी अन्य के प्रति आकर्षित हो जाती है तो उनके व्यव्हार में कुछ बदलाव आने लगते हैं। समय रहते पति को इन व्यवहारगत बदलावों पर ध्यान देना चाहिए जिससे वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचा सकें -
पत्नी का कम बातें करना
चाणक्य नीति के अनुसार पत्नी के व्यवहार की बारीकियों को ध्यान से देखना चाहिए। अगर हाल के दिनों में आपकी पत्नी ने आपसे बातें करना कम कर दिया है तो यह चिंताजनक बात हो सकती है। दरअसल आमतौर पर महिलायें बात अधिक करती हैं और अपने दिनभर की घटनाओं का विवरण अपने जीवनसाथी को देती हैं। लेकिन अगर वह बातें करना कम कर दें तो आपको चिंता करने की ज़रूरत है।
छोटी बातों पर गुस्सा होना
महिलायें अपने विनम्र और शीतल व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। चाणक्य कहते हैं कि पत्नी अगर रोज़मर्रा के जीएवन में छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने लगे और चिड़चिड़ा स्वभाव हो जाए तो वह पति से नाराज़ हैं। ऐसे में पति को उनसे उनकी नाराज़गी का कारण पूछना चाहिए और समय रहते उसको दूर भी करना चाहिए।
स्वकेन्द्रित हो जाना
घर की महिलायें पूरे घर की खुशियों और ज़रूरत का ख्याल रखती हैं। चाणक्य कहते हैं कि यदि पत्नी बेहद स्वकेंद्रित हो जाए और बस अपने ऊपर ही ध्यान देने लगे तो समझ जाएं कि शादी से वह असंतुष्ट हो गई है। पत्नी द्वारा परिवार को छोड़कर केवल अपने बारे में सोचना अच्छा संकेत नहीं है। ऐसी स्थिति में भी पति को उनसे बात करके पत्नी की ज़रूरतों को समझना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
