Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Falgun Amavasya Ke Din Hair Cut: अमावस्या के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Amavasya Ke Din Hair Cut: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु व लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद ख़ास और महत्वपूर्ण है। अमावस्या के दिन पितृ तर्पण तथा श्राद्ध एवं शिव पूजन के लिए अत्यधिक शुभ तथा अच्छा माना जाता है। इसलिए अमावस्या को पितरों या पूर्वजों का दिवस कहा जाता है।
अमावस्या के दिन विधि विधान से स्नान, दान और ध्यान करने से भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हालांकि पूजा पाठ का पूर्ण फल पाने के लिए कुछ ख़ास नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है, साथ ही इस दिन कुछ कामों की मनाही भी है। आइये जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या पर बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।

फाल्गुन अमावस्या 2024 की तिथि (Phalgun Amavasya 2024 Date)
हिंदू धर्म के पंचांग के अनुसार फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च दिन रविवार को है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस दिन सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में निवास करते हैं उस दिन अमावस्या तिथि होती है। 10 मार्च को सूर्य चंद्रमा और शनि तीनों कुंभ राशि में विराजमान होंगे। पंचांग के अनुसार फाल्गुन अमावस्या 9 मार्च दिन शनिवार को सायं काल 06:17 मिनट में प्रारंभ होकर 10 मार्च दिन रविवार दोपहर 02:29 में समाप्त होगी।
अमावस्या के दिन बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Falgun Amavasya)
जानकारों की मानें तो अमावस्या जैसी महत्वपूर्ण तिथि पर बाल कटवाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकते हैं। धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक़ किसी भी पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया से जुड़े अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटना शुभ नहीं माना जाता है।
इस बात का जिक्र महाभारत के अनुशासन पर्व में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ दिन पर बाल कटवाने से धन, संपत्ति, धान्य, खुशहाली, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। यही बेहतर होगा कि फाल्गुन अमावस्या के दिन बाल ना कटवाएं। आप किसी भी पवित्र तिथि से पहले ही बाल कटवा लें। आप किसी भी महत्वपूर्ण तारीख से पूर्व ही बाल और नाख़ून काटने का काम कर लें। अमावस्या तिथि के दिन पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ श्रीहरि और पितरों का स्मरण करें और उनका आशीर्वाद लें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
