Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
Garuda Puran: इन लोगों से कभी नहीं कराना चाहिए पूजा, यज्ञ और श्राद्धकर्म, आपको कभी नहीं मिल पाएगा उचित फल
Garuda Puran: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक है। गरुड़ पुराण आपको सुखी और संतुष्ट जीवन जीना सिखाता है। गरुड़ पुराण में बेहतर जीवन जीने और मृत्यु के बाद जीवन जीने के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके साथ ही गरुड़ पुराण में दैनिक जीवन से जुड़ी खास बातें भी बताई गई हैं।
इसमें कहा गया है कि घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आराधना, यज्ञ, पूजा, श्राद्ध आदि आवश्यक हैं। इसके अलावा विशेष फल पाने के लिए पूजा में विशेष नियम भी बताए गए हैं।

लेकिन किसी भी प्रकार की पूजा-अर्चना योग्य लोगों को ही करनी चाहिए, तभी आपकी पूजा पूर्ण फलदायी होगी अन्यथा आपके द्वारा किये गये सभी कार्य व्यर्थ माने जाते हैं। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जो लोग योग्य नहीं हैं उन्हें ऐसी स्थिति में पूजा कर्म नहीं करना चाहिए।
गरुड़ पुराण कहता है कि ऐसे लोगों को पूजा, यज्ञ, श्राद्ध आदि नहीं करना चाहिए। अयोग्य लोगों द्वारा पितृ दान या श्राद्ध करने से मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति भी नहीं मिलती। जानते हैं कौन होते है ये अयोग्य लोग जिनको किसी भी कर्मकांड को नहीं करना चाहिए-
- जो लोग जादू-टोना करते हैं उन्हें कभी भी यज्ञ, पूजा और श्राद्ध नहीं करना चाहिए। अन्यथा पितरों की आत्मा को कष्ट उठाना पड़ेगा।
- लालची विद्वान और वैदिक ज्ञान से रहित व्यक्ति पूजा और यज्ञ करने के योग्य नहीं है। अगर ऐसे लोग पूजा करते हैं तो आपकी मनोकामनाएं पूरी नहीं हो सकतीं। इसलिए लालची और अज्ञानी विद्वानों को इस प्रकार का धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए।
- बहरे, गूंगे, मूर्ख और क्रोधी विद्वानों को कभी पूजा-ध्यान नहीं करना चाहिए।
- गलत संगति में रहने वाले लोगों जैसे चोर, हत्यारों आदि को भी ये काम नहीं करने चाहिए।
- ऐसे पंडितों से पूजा, यज्ञ और श्राद्ध कराना पाप माना जाता है जो पराई स्त्रियों से संबंध रखते हों, स्त्रियों के वश में हों या पराई स्त्रियों को बुरी नजर से देखते हों।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications