Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Dev Diwali Wishes: देवताओं की दिवाली पर जगमगायी है धरती, इन संदेशों के साथ अपनों को भी दें बधाई
Happy Dev Diwali 2023 Wishes Whatsapp Status Facebook Status Quotes Images in Hindi: हिंदू धर्म में कार्तिक माह को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। इस महीने में धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा जैसे कई बड़े त्योहार आते हैं।
कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देवताओं का भी त्योहार होता है। जी हां, ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवताओं ने काशी में आकार दिवाली मनाई थी इसलिए इस तिथि को देव दिवाली भी कहा जाता है। इस साल देव दीपावली 26 नवंबर को मनाई जाएगी। देव दीपावली के पावन मौके पर इन शुभकामना संदेशों को अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें।

देव दिवाली 2023 कब है और दीया जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है?
देव दिवाली का उत्सव प्रदोष व्यापिनी मुहूर्त में मनाया जाता है। इसलिए 2023 में 26 नवंबर को ही देव दिवाली का पर्व मनाया जाएगा और कार्तिक स्नान व दान अगले दिन 27 नवंबर को किया जाएगा। इस साल दीप जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 08 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
1.
कितना अद्भुत कितना पावन है ये त्योहार
स्वयं देवता दीप जलाकर मनाते हैं दिवाली का त्योहार
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

2.
आपके जीवन की सबसे उज्ज्वल और खुशहाल देव दिवाली हो और आपको नई उम्मीदें, नई ऊर्जा मिले।
देव दीपावली की शुभकामनाएं
3.
सभी देवी-देवता आज आपके ऊपर कृपा बरसाएं
आपका आंगन खुशियों से भर दें
आपको आशीर्वाद दें, यश दें
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

4.
दीपों का ये पावन त्यौहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
शुभ देव दिवाली!

5.
दीयों की रोशनी आपके सभी दुखों को दूर कर दे और आपके जीवन को नई रोशनी और आशा से भर दे।
देव दीपावली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
6.
देव दिवाली मिलकर हम मनाएंगे
होना आप भी खुशियों में शामिल
आज मिलकर भगवान के गुण गाएंगे
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

7.
गंगा आरती,घाटों पर शंखनाद
शिव के मंत्रों का उद्घोष,
कितना अद्भुत और प्रफुल्लित करने वाला है ये वातावरण
आइए मिलकर आराधना करें और मनाएं देव दिवाली!

8.
इस देव दिवाली पर लाखों दीपक आपके जीवन को शाश्वत सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और धन से रोशन करें।
Happy Dev Diwali 2023
9.
आज करें दीप दान
भगवान को करें प्रणाम
देव दिवाली आपके जीवन में खुशहाली लाए
हैप्पी देव दीपावली
10.
काशी नगरी ऐसी है पावन प्यारी
जहां स्वयं देवता मनाते हैं दिवाली
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

11.
आपका हर काम होगा सफल
सभी संकट जाएंगे टल
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
12.
व जहां मनाते हैं दिवाली
गंगा घाटों पर जगमगाती हैं वहीं दियाली
देवों की दिवाली की छटा है निराली
आप सब भी मनाओ देव दिवाली
देव दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
13.
सुख और समृद्धि आपके आंगन में झिलमिलाए,
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाए,
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं,
देव दीपावली पर्व की आपको शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
