Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Happy Diwali 2023 Wishes: आप सभी को दिवाली उत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं, शेयर करें ये Greetings
Happy Diwali Wishes: आज पूरे देश में दिवाली उत्सव की धूम है। इस साल 12 नवंबर 2023, रविवार को दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली महोत्सव का हिन्दू धर्म में बहुत ही ख़ास महत्व है।

प्रभु श्री राम द्वारा लंका विजय के बाद उनके अयोध्या वापसी के मौके पर प्रजा ने दीपोत्सव मनाया और तभी से इस पर्व को मनाने की रिवायत शुरू हुई। इस दिन भगवान गणेश और लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। दिवाली के इस पावन मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी ख़ास लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं जरूर भेजें।

1.
धन धान्य से भर जाए घर, हो वैभव अपार
खुशियों के दीपों से सज्जित, हो सारा संसार
आंगन विराजे लक्ष्मी, आओ करें सत्कार
आंगन मे भर दें उजाला, दीपों का ये त्योहार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

2.
दीपों का ये पावन त्योहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार !
Happy Diwali !

3.
खुशियां दे रही है आहटें,
रंगोली से सज गई हैं चौखटें।
आया है शुभ दीपावली का त्यौहार
दिलों में प्यार का रस घोलनें।
शुभ दीपावली!
4.
आसमान है रोशन पटाखों की रोशनी से,
खुशी का मौसम है चारों दिशाओं में,
आई दीपावली ढेर सारा प्यार लाई,
हर एक घर में चमक की मस्ती छाई !

5.
कह दो अंधेरों से कहीं और घर बना लें
मेरे मुल्क में रौशनी का सैलाब आया है!
आपको दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं!

6.
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने गगन से पैगाम भेजा है,
मुबारक हो आपको ये दिवाली,
हमने तह दिल से ये पैगाम भेजा है।

7.
सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं
दीपावली की आपके परिवार को शुभकामनाएं!

8.
हर दम खुशियां हो साथ,
कभी दमान न हो खाली,
हम सब की तरफ से,
विश यू हैप्पी दिवाली!

9.
दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज,
सूरज की किरणे, खुशियों की बोछार,
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्यौहार!

10.
दीप जलते जगमगाते रहें,
हम आपको आप हमें याद आते
जब तक जिंदगी है, दुआ है हमारी कि,
आप चांद की तरह जगमगाते रहें
दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं !

11.
दीपों का ये पावन त्यौहार,
आपके लिए लाये ख़ुशियाँ हज़ार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार!
12.
खुशियों का पर्व है दिवाली
मस्ती की फुहार है दिवाली
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली
अपनों का प्यार है दिवाली !
दिवाली की हार्दिक बधाई !

13.
आपके जीवन में फुलझड़ियों सी मुस्कुराहट
और पटाखों सी हंसी हो।
आशाओं के दीपों से
रौशन आपके जीवन की हर घड़ी हो।
हैप्पी दिवाली!
14.
रंगोली से सजा हो आपका घर आंगन
दिवाली का त्योहार सा जगमगाए आपका सारा जीवन
हैप्पी दिवाली 2023!
15.
ये रोशनी का पर्व है दीप तुम जलाना
जो हर दिल को अच्छा लगे ऐसा गीत तुम गाना
दुख दर्द सारे भूलकर सबको गले लगाना
यह दिवाली बस खुशियों से मनाना।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
16.
दीप जलते रहे मन से मन मिलते रहे
गिले शिकवे सारे मन से निकलते रहे
सारे विश्व में सुख-शांति की प्रभात ले आए
ये दीपों का त्योहार खुशी की सौगात ले आए।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications