Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Hariyali Teej: मां पार्वती से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए हर सुहागिन को करना चाहिए इन 5 चीजों का दान
Hariyali Teej Par Kya Daan Kare: पंचांग के अनुसार, हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। साल 2023 में यह व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा
यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत विशेष महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत करने से दांपत्य जीवन की सभी समस्याओं का निवारण होता है और माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा से जीवन में प्रेम व खुशहाली आती है।

परिवार की सुख समृद्धि, घर के सदस्यों की प्रगति और अखंड सौभाग्य के लिए हरियाली तीज के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं हरियाली तीज के दिन किन चीजों का दान करना बहुत उत्तम होता है।
हरियाली तीज के दिन करें चावल का दान
हरियाली तीज के पावन दिन पर चावल का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है।
गेहूं का दान
हरियाली तीज के गेहूं के दान को स्वर्ण दान के समान माना गया है। यदि गेहूं न हो तो आप इस दिन आटे का दान भी कर सकते हैं। व्रती महिलाओं द्वारा इस दान को करने से उनका व्रत सम्पन्न होता है।
वस्त्र दान
इस साल आप हरियाली तीज का व्रत कर रही हैं तो इस दिन आप वस्त्रों का दान देने का प्रयास अवश्य करें। ऐसा करने से ग्रहों की स्थिति में सुधार आता है। साथ ही भविष्य की समस्याओं से बचाव भी होता है।
सोलाह श्रृंगार का दान
महिलाएं हरियाली तीज के मौके पर स्वयं सोलाह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रृंगार का सामान दान करने से माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
फलों का दान
सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज के दिन फलों का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे भविष्य में अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
