Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kamada Ekadashi 2023: चैत्र माह में आने वाली कामदा एकादशी व्रत से मिलते हैं अनगिनत लाभ, नोट करें मुहूर्त-विधि
हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि की बहुत अधिक महत्ता बताई गयी है। एक माह में दो एकादशी तिथि पड़ती है और पूरे साल में कुल 24 एकादशी आती हैं।
हर एकादशी की अपनी विशेष महत्ता है और सभी एकादशियों को अलग अलग नामों से जाना जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित हैं।

पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखने का विधान है। जानते हैं चैत्र माह में पड़ने वाली कामदा एकादशी की तिथि, पूजा विधि, मुहूर्त व पारण के समय के बारे में।
कामदा एकादशी 2023 कब है?
साल 2023 में कामदा एकादशी का व्रत 1 अप्रैल, शनिवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन श्रीहरि विष्णु के लिए उपवास रखा जाता है और पूरे विधि-विधान से उनका पूजन किया जाता है।
कामदा एकादशी 2023 का शुभ मुहूर्त
चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का शुभारंभ 01 अप्रैल 2023 को प्रात: 01 बजकर 58 मिनट पर होगा और इसका समापन अगले दिन यानि 2 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा।
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त - 1 अप्रैल 2023 को सुबह 07 बजकर 45 मिनट से 09 बजकर 18 मिनट तक

कामदा एकादशी 2023 व्रत पारण का समय
एकादशी तिथि के दिन उपवास रखने के पश्चात् अगले दिन किया जाता है। कामदा एकादशी का व्रत पारण 2 अप्रैल 2023 को दोपहर 01 बजकर 40 मिनट से दोपहर 04 बजकर 10 मिनट तक किया जाएगा।
कामदा एकादशी व्रत का लाभ
वैसे तो साल की सभी एकादशी तिथि को महत्वूर्ण माना गया है। मगर कामदा एकादशी की महत्ता काफी अधिक है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली यह एकादशी हिंदू कैलेंडर की पहली एकादशी तिथि है।
हिंदू धर्म में किसी ब्राह्मण की हत्या को भयंकर और महापाप कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि कामदा एकादशी का व्रत करने से ब्राह्मण हत्या के पाप से भी मुक्ति मिल जाती है। इस दिन जातक को सच्चे मन से भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। मन में किसी तरह का छल कपट नहीं लाना चाहिए। श्री हरी के आशीर्वाद से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

कामदा एकादशी की पूजा विधि
एकादशी के दिन जातक को ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति को पूजा स्थल पर स्थापित करें। मूर्ति पर चन्दन का लेप लगायें। अब मूर्ति के सामने रोली, पुष्प, अक्षत, तुलसी, धुप और दिया जलाकर रखें। इसके बाद विष्णु पूजा प्रारम्भ करें। विष्णु सहस्त्रनाम और नारायण स्त्रोत का पाठ करें एवं अंत में व्रत कथा पढ़ या सुन कर भगवान की आरती करें। पूरे दिन व्रत का पालन करके रात में जागरण कर भगवान का भजन और ध्यान करना शुभ माना जाता है। अगले दिन व्रत पारण के मुहूर्त के वक्त पूजा के बाद व्रत का समापन करें। अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
