Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Karwa Chauth Upay: पति की सैलरी हो जाएगी डबल, बस करवा चौथ के दिन कर लें ये काम
Karwa Chauth Upay: जीवनसाथी के जीवन के सौभाग्य और दीर्घायु के लिए सुहागन महिलाओं द्वारा रखे जाने वाला करवा चौथ का व्रत इस वर्ष 1 नवम्बर को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह व्रत कार्तिक महा के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है।
इस दिन माता गौरी व गणेश की खास तौर पर पूजा की जाती है वहीं चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। उत्तर भारत में ख़ास तौर पर मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान वैवाहिक महिलायें अपने सुखी दाम्पत्य जीवन और पति के जीवन की बेहतरी के लिए निर्जला व्रत का पालन करती हैं।

इस दिन कुछ ख़ास उपायों से पति के जीवन में अच्छा समय आ सकता है। जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जिसके माध्यम से आपके पति को आर्थिक समृद्धि प्राप्त हो सकती है और रिश्ते में मधुरता आ सकती है-
आर्थिक तंगी होगी दूर
करवा चौथ के दिन इस उपाय को पत्नी द्वारा करने से घर की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती है। इसके लिए एक लाल कपड़ा लेकर उसमें हल्दी की 5 गांठें रखें। फिर इसकी गठरी बनाकर भगवान गणेश को अर्पित कर दें। इससे भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
रिश्ते के मनमुटाव होंगे दूर

करवाचौथ का व्रत दाम्पत्य जीवन में सुख भी लेकर आता है। इस दिन बेसन के 5 लड्डू, 5 पेड़े और 5 केले गाय को खिलाएं। इस उपाय से पति पत्नी के बीच की सभी समस्याएं और मनमुटाव खत्म होंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी।
आर्थिक कर्ज़ों से मुक्ति
कई बार आर्थिक समस्याओं के कारण हम क़र्ज़ ले लेते हैं और उसके कुचक्र में फँस जाते हैं। करवाचौथ के दिन गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं। फिर सच्चे मन और श्रद्धा से भगवान गणेश की पूजा करें। बाद में इस गुड़ एवं घी को किसी ज़रूरतमंद या गाय को खिला दें। इससे घर के उपर रहें सभी कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी और संपन्नता आएगी।
वैवाहिक रिश्ते की कोई समस्या
करवाचौथ के दिन इस उपाय को पूरा करने से आपके वैवाहिक जीवन की सभी समयाओं में राहत मिल सकती है। इस दिन गणेश भगवान को दुर्वा के साथ गुड़ मिलाकर 21 गोलियां चढ़ाएं। साथ ही इस दिन महिलाओं द्वारा सोलह शृंगार किया जाता है। इस दिन तैयार होकर पति के हाथों से मांग में सिन्दूर भरवाना चाहिए, इससे रिश्तों में मधुरता आती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
