Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Karwa Chauth Udyapan Vidhi: सही उद्यापन के बिना व्रत है अधूरा, जानें करवा चौथ व्रत की उद्यापन विधि
Karwa Chauth Vrat Udyapan Vidhi: करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला हिन्दू संस्कृति का एक महत्वपूर्ण व्रत है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह उपवास कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने जीवनसाथी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ यह व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं और फिर पूरे दिन निर्जला व्रत का पालन करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है।

इस व्रत को पूरे विधि विधान से पालन किया जाता है और व्रत का पारण भी पूरी विधि से किया जाना चाहिए। जानते हैं करवा चौथ व्रत के उद्यापन की विधि विस्तार से -
साल 2023 में कब होगा करवाचौथ व्रत का पारण?
इस वर्ष 1 नवंबर को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। पूरे दिन निर्जला उपवास का पालन करके उसी दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को तोड़ा जाता है। इसलिए 1 नवंबर को चंद्रोदय के बाद ही उपवास खोला जाता है।
करवा चौथ उद्यापन विधि

करवा चौथ के दिन व्रत खोलने से पहले सबसे पहले भगवान गणेश को भोग लगाएं। चन्द्रमा को देखकर अपने पति के साथ जल पीकर व्रत को खोलें। इसके बाद करवा चौथ व्रत के उद्यापन के लिए 13-15 स्त्रियों को एक साथ एकत्रित किया जाता है। इसके बाद उन्हें सुहाग की सामग्री दी जाती है। इसके बाद उनके साथ बैठकर भोजन किया जाता है। उनको एक एक करवा देकर उनके पैर छुएं और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद ले। और उन्हें सम्मान के साथ विदा दें।
करवा चौथ की थाली
करवा चौथ व्रत के उद्यापन में सबसे पहले एक थाली में 5-5 पूड़ी और हलवा 13 जगह रखें। इसके बाद उस पर रोली, अक्षत और चंदन लगाएं। अब उस थाली को भगवान गणेश और माता पार्वती को भोग के रूप में अर्पित करें। इसके बाद आमंत्रित महिलाओं को प्रसाद के रूप में पूरी और हलवा खिलाएं। इसके साथ ही दूसरी थाली में सुहाग का सामान काजल, बिंदिया, मेहंदी, चूड़ी समेत सुहाग की सामग्री रखकर अपनी सास के समक्ष रखकर उनसे आशीर्वाद लें।
यह सुहाग की थाली अपनी सास को भेंट में दें। यदि घर में सास नहीं है तो किसी वृद्ध महिला को ये दें या घर की किसी बड़ी उम्र की स्त्री को दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications