Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
PM Modi Gifts: प्रधानमंत्री मोदी ने जो बाइडेन को भेंट की 'दृष्टसहस्त्रचन्द्रो', जानें इसकी धार्मिक महत्ता
भारत के प्रधानमंत्री अमेरिकी दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को बहुत ही खास तोहफा दिया है। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्र्पति को एक ऐसा बॉक्स दिया है जो मैसूर की विशेष चंदन की लकड़ी से बना है।
देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए इस तोहफे की धार्मिक महत्ता बहुत अधिक है। आपको बता दें जो बाइडेन के 80 साल हो जाने के उपलक्ष्य में ये ख़ास भेट दी गयी है।

पीएम मोदी द्वारा दिए गए इस स्पेशल गिफ्ट का नाम है 'दृष्टसहस्त्रचन्द्रो'। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये दृष्टसहस्त्रचन्द्रो क्या है और इस तोहफे को इतना ख़ास क्यों माना जा रहा है।
दृष्टसहस्त्रचन्द्रो- नाम में ही छिपा है इसका अर्थ
सहस्र का मतलब है हजार और चंद्र दर्शनम का अर्थ है चन्द्रमा के दर्शन करना। सहस्र चंद्र दर्शनम का अर्थ हुआ वह व्यक्ति जिसने हजार पूर्णिमा देख ली हो। यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन का जन्म 20 नवंबर 1942 को हुआ था और वो 80 साल 8 महीने पूरे करने वाले हैं। इसका अर्थ है कि वो इस उम्र को पार कर लेने वाला शख्स एक हजार पूर्णिमा के दर्शन कर लेता है। गौरतलब है कि एक साल में 12 पूर्णिमा आती है और हर साल में दो पूर्णिमा तिथि अधिक होती है। हिंदू धर्म के लिहाज से यह बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण उपहार है।
क्या है दृष्टसहस्त्रचन्द्रो दान?
हिंदू धर्म में दान-पुण्य की बहुत अधिक महत्ता बताई गयी है। सहस्त्र पूर्ण चंद्रोदयन के विशेष मौके पर दस भिन्न भिन्न वस्तुओं का दान देने की परंपरा है। इसमें गौदान, भूदान, तिलदान, हिरण्यादान (सोने), अजयदान (घी), धान्यदान (फसल), वस्त्रदान (कपड़े), गुड़दान, रौप्यदान (चांदी) और लवणदान (नमक) किया जाता है।
इस बॉक्स में तमिलनाडु से लाये गए तिल के बीज रखें गए हैं। गौदान के स्थान पर मोदी जी ने चांदी से बना नारियल दिया है। वहीं लवणदान के लिए इस बॉक्स में गुजरात का नमक रखा गया।

ये तोहफा है बहुत स्पेशल
जो बाइडेन को दिया गया यह बॉक्स चंदन की लकड़ी से बना है जिसे जयपुर के कारीगरों ने तैयार किया है। चंदन की लकड़ी मैसूर से ली गयी है। यह बॉक्स भूदान के तौर पर प्रयोग किया जाता है। इस खूबसूरत बॉक्स में भगवान गणेश की मूर्ति है। इसके साथ ही इसमें 24 कैरेट की शुद्धता वाला सोने का सिक्का है। वहीं रौप्यदान के रूप में चांदी का सिक्का भी इसमें दिया गया है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications