Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Raksha Bandhan Thali Items: राखी की थाली में जरूर रखें ये चीजें, भाई को मिलेगी यश और समृद्धि
Raksha Bandhan Thali Items: रक्षाबंधन के दिन बहन भाई को तिलक लगाती हैं और कलाई में राखी बांधती हैं जिसके पीछे बहन की कामना यही होती है कि भाई की उम्र लम्बी हो, स्वस्थ्य रहे और उसको सुख समृद्धि मिले।
भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार में भगवान् से प्रार्थना की जाती है कि भाई बहन का संबंध अटूट और मधुर हो। अब अगर धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कोई भी शुभ धार्मिक कार्य किया जाये उसके लिए जरुरी है कि उसकी विधि सही हो।

सही मुहूर्त में राखी बांधी जाए तो इसका फल मिलता है वरना इसके नकारात्मक परिणाम भी हो सकते हैं। जैसे कि भद्र नक्षत्र में राखी नहीं बांधनी चाहिए क्योंकि इसी नक्षत्र में शूर्पनखा ने रावण को राखी बांधी थी और उसके बाद रावण का सर्वनाश हो गया था। इसलिए सही मुहूर्त में ही राखी बंधी जानी चाहिए।
दूसरी बहुत महत्वपूर्ण बात जो ध्यान देने योग्य है वो ये कि राखी की थाली सही तरीके से बनाई गयी हो। जब आप 30 अगस्त 2023 को राखी मनाएं तो राखी की थाली कैसे बनानी है, आइये हम आपको बताते हैं। ज्योतिष के अनुसार राखी की थाली में ये सारे सामान हों तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। वो सामान ये रहें:
थाली
थाली बहुत महत्वपूर्ण है। अगर चांदी की थाली हो तो बहुत अच्छा वरना रसोई से थाली इस्तेमाल कर रहे हों तो उसके ऊपर एक स्वच्छ सूती का कपडा या केले का पत्ता जरुर रख दें। अब थाली के मध्य में चन्दन से स्वस्तिक जरुर बना लें।
अक्षत
बिना टूटे हुए चावल जिन्हें अक्षत भी कहते हैं उसको थाली के एक तरफ रखें, इसे फैला कर नहीं रखें। भाई के माथे पर तिलक लगा कर इस अक्षत को भी टीके पर लगाएं और उसके सिर के ऊपर भी रखें। ऐसा करते समय गणेश जी का कोई मंत्र पढ़ लें तो और भी अच्छा रहता है।
रोली
रोली या कुमकुम को एक छोटी सी कटोरी में रखकर थाली में रखें। गंगाजल या सामान्य पानी से मिला कर इसका टीका लगायें। माथे पर लगाते समय भाई के सिर पर कोई स्वच्छ कपड़ा जैसे की तौलिया या रुमाल जरुर रख दें।
नारियल
वैसे नारियल की कोई उपयोगिता नहीं है रक्षाबंधन में लेकिन इसे थाली में रखने से शुभ होता है। नारियल को देवी देवताओं का फल मानते हैं और इसे चढ़ाने से देवता प्रसन्न होते हैं। थाली में रखने से थाली पवित्र हो जाती है.
कलश
छोटे से ताम्बे के कलश में गंगाजल या ताजा पानी रख कर इसे भी थाली में रखें। चन्दन, टीका, अक्षत आदि लगाने से पहले भाई के सिर पर इस कलश से जल निकाल कर छिडकें। फिर इसी पानी से रोली को घोलकर टीका लगायें। कहते हैं कलश में देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए इसे राखी की थाली के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
रक्षा पोटली
चावल, सफेद सरसों और सोने को मिलाकर एक छोटी सी रक्षा पोटली बनाइये और इसे भी थाली में रखिये। ये भी बहुत शुभ होता है।
दीपक
दीपक में देवी देवताओं का वास होता है। यह अन्धकार को मिटा कर प्रकाश फैलाता है इसलिए थाली में एक दीपक भी रखें और इस दीपक से भाई की आरती उतारे ताकि नकारात्मक शक्तियां दूर भागे और भाई का जीवन संकटमुक्त हो जाए।
मिठाई
पूजा पाठ हो तो नैवेद्य की जरुरत तो होती हैं। नैवेद्य ना सही लेकिन थाली में मिठाई जरुर रखें। टीका लगाकर और आरती उतारने के बाद भाई को मिठाई जरुर खिलायें।
थाली में इन चीजो को शामिल करेंगे तो थाली बहुत शुभ हो जाती है और भाई बहन का रिश्ता और भी मजबूत होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
