Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Sawan Dreams Meaning: शिवजी की जिन लोगों पर होती हैं कृपा, सिर्फ उन्हें ही सपने में नजर आती हैं ये चीजें
Sawan Dream Interpretation: सावन का शुभ महीना शुरू हो चुका है और वहीं भक्त महादेव की कृपा पाने के लिए हर तरह के उपाय करने में व्यस्त हैं। इस दौरान सभी भोलेबाबा के रंग में सराबोर हैं।
सावन के महीने में भक्त मंदिर जाते हैं और शिवलिंग पर पूरी आस्था के साथ दूध, जल, बेलपत्र आदि चढ़ाते हैं। ऐसी मान्यता है कि महादेव सावन में अपने भक्तों की पुकार जल्दी सुनते हैं।

सावन के महीने में कुछ ऐसे संकेत हैं जिनके मिलने का अर्थ है कि आपकी मुराद जल्द पूरी होने वाली है। सावन माह में आने वाले सपने उन्हीं में से एक जरिया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सावन में शिवजी की कृपा बरसने से पहले सपने में किस तरह की चीजें दिखाई देते हैं।
सपने में डमरू दिखाई देना
सावन के शुभ महीने में यदि किसी व्यक्ति को सपने में डमरू के दर्शन हो जाते हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में चल रही उथल पुथल खत्म होगी। घर परिवार में जल्द ही किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने की संभावना है।
सपने में नंदी बैल दिखाई देना
नंदी बैल भगवान शिवजी के वाहन हैं। शिव जी के परिवार में नंदी महत्वपूर्ण सदस्य हैं, इनके बिना उनका परिवार अधूरा माना जाता है। यदि सावन माह में सपने में आपको नंदी जी के दर्शन हो जाते हैं तो इसका मतलब है शिवजी ने आपकी मनोकामना सुन ली है और आप पर उनकी कृपा होने वाली है।

सपने में त्रिशूल दिखाई देना
भगवान शिव के त्रिशूल के तीन शूल काम, लोभ और क्रोध का प्रतीक हैं। सृष्टि की रक्षा और सामंजस्य को बनाये रखने के लिए शिवजी ने त्रिशूल को धारण किया। यदि सावन मास में आपको सपने में त्रिशूल नजर आ जाये तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में चल रही सारी समस्याओं और कष्टों का अंत जल्द ही भोलेनाथ करने वाले हैं।
सपने में नाग दिखाई देना
भगवान शिव नाग देव को धारण किये हुए हैं। ऐसे में सावन महीने में यदि किसी व्यक्ति को सपने में सांप के दर्शन होते हैं तो ये शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में पैसों से जुड़ी समस्या का अंत होने वाला है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications