Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
August Festivals Calendar 2020: जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और सभी मुख्य त्योहारों की जानें तिथि
श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के साथ ही अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है। इस साल अगस्त के महीने में कई बड़े और अहम त्योहार तथा व्रत आने वाले हैं। सावन महीने का अंतिम और पांचवा सोमवार भी अगस्त में आएगा। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे खास पर्व भी इसी माह पड़ने वाले हैं। ये सभी त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाए जाते हैं। आइए देखते हैं अगस्त के महीने में कौन सी तारीख को कौन सा पर्व मनाया जाएगा।

1 अगस्त 2020: शनि प्रदोष और बकरीद
अगस्त की पहली तारीख को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है। 1 अगस्त को ही इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों का त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) मनाया जाएगा।

3 अगस्त 2020: रक्षाबंधन
अगस्त की 3 तारीख कई मायनों में खास है। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इसी तिथि को सावन का आखिरी सोमवार भी है। ऐसा दुर्लभ संयोग कई सालों बाद बन रहा है।

6 अगस्त 2020: कज्जली तीज (कजरी तीज)
भाद्रपद महीने की कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये तीज बहुत महत्व रखती है। इस साल 6 अगस्त के दिन कजरी तीज मनाई जाएगी।

12 अगस्त 2020: जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण भगवान के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाता है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल जगन्नाथ पुरी में 11 अगस्त और 12 अगस्त को मथुरा-वृंदावन तथा द्वारिका में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

15 अगस्त 2020: अजा एकादशी
15 अगस्त के दिन अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन उनका आशीर्वाद मिलने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

15 अगस्त 2020: स्वतंत्रता दिवस
हर साल 15 अगस्त के दिन देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है। इसी दिन भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी।

21 अगस्त 2020: हरतालिका तीज
भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल 21 अगस्त को यह त्योहार पड़ रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं कठिन व्रत करती हैं।

22 अगस्त 2020: गणेश चतुर्थी
22 अगस्त, शनिवार के दिन गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन गणपति बप्पा की जय जयकार पूरे देश में गूंजती हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

25 अगस्त 2020: राधाष्टमी
जन्माष्टमी के बाद राधाष्टमी का त्योहार भी मनाया जाता है। 25 अगस्त का दिन श्री कृष्ण की प्रिय राधा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
