Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
आपकी मनोकामना पूरी करने के लिए कौन सा लाफिंग बुद्धा है सही
अपने जीवन में गुड लक लाने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं। पूजा पाठ से लेकर अपने घर में हम ऐसी वस्तुएं लाकर सजाते हैं जिनसे सकारात्मकता आए और हमारी सारी मुश्किलें दूर हो जाए। इन्हीं वस्तुओं में से एक है लाफिंग बुद्धा। जी हां, लाफिंग बुद्धा को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इन्हें घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि आती है और ये हमारी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं।
आपको बता दें कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति अलग अलग प्रकार की होती है और यह अलग अलग मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से लाफिंग बुद्धा आपकी किस मनोकामना को पूरी करेंगे।

बच्चों के साथ बैठे लॉफिंग बुद्धा
वैसे तो आप पढ़कर ही समझ गए होंगे कि इस तरह के लाफिंग बुद्धा की मूर्ति से हमारा क्या मतलब है। जी हां, जिन लोगों को संतान से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वे तुरंत ऐसी मूर्ति अपने घर पर ले आएं। आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

लेटे हुए लाफिंग बुद्धा
अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है और दुर्भाग्य आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो ऐसे में आप लेटे हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को अपने घर पर रखें। यह आपके लिए ज़रूर गुड लक लेकर आएगा।

धन की पोटली वाले लाफिंग बुद्धा
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आप फ़ौरन धन की पोटली पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा को ले आएं और इन्हें घर के साथ साथ अपने कार्यस्थल पर भी रख दें। आपकी समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी।

ध्यान मुद्रा में बैठे लाफिंग बुद्धा
यदि आप डर और शंका जैसे नकारात्मक विचारों से घिरे रहते हैं और आपको मानसिक शांति नहीं मिल पा रही है तो लाफिंग बुद्धा की ऐसी मूर्ति आपकी समस्या का समाधान है।


नाव पर बैठे लॉफिंग बुद्धा
आपकी सफलता के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करके आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाते हैं।

दोनों हाथ ऊपर किए हुए लाफिंग बुद्धा
अगर आप व्यवसाय से जुड़े है और लंबे समय से आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिला है तो आप दोनों हाथ ऊपर किये लाफिंग बुद्धा को अपनी दुकान या व्यवसाय की जगह पर रख दें।

हंसते हुए लाफिंग बुद्धा
हंसते हुए लाफिंग बुद्धा आपको अच्छे स्वास्थ्य के साथ साथ लंबी आयु भी देते हैं। इसके अलावा इनकी वजह से आपके करियर में भी प्रगति होती है।

दोनों हाथों में कमंडल उठाए लाफिंग बुद्धा
यदि आपको लग रहा है कि आपका भाग्य पक्ष कमज़ोर है और कई प्रयासों और मेहनत के बाद भी आपको उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पा रही है तो दोनों हाथों में कमंडल उठाए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति आपके लिए बेहद लकी साबित होगी।

कमण्डल में बैठे हुये लाफिंग बुद्धा
अगर आपका कार्य प्रॉपर्टी, शेयर आदि से जुड़ा हुआ है तो आप कमण्डल में बैठे हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को अपने घर या कार्यस्थल पर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
