Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
Chanakya Niti: जिसके जीवन में हों ये तीन चीजें उसे धरती पर ही मिल जाता है स्वर्ग का सुख
महान चिन्तक और समाज शास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपनी रचना चाणक्य नीति में समाज, परिवार, व्यक्तिगत जीवन संबंधित विषयों पर विस्तार से लिखा। अपने अनुभवों और परिस्थितियों के आधार पर उन्होंने व्यक्ति के नैतिक और अनैतिक व्यवहारों और उसके संभावित नतीजों के बारे में भी जिक्र किया। उनका कहना है कि यदि व्यक्ति अपने व्यवहार और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहता है तो धरती पर रहकर ही उसको स्वर्ग की प्राप्ति हो सकती है। मनुष्य का जीवन इतना सुखद हो सकता है कि उसको धरती पर ही स्वर्ग का अहसास हो जाए। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वह तीन चीज़ें जिससे मनुष्य को स्वर्ग की अनुभूति हो सकती है-

पत्नी का पूरा सहयोग मिलना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हर परिस्थिति में सहयोग करने वाली पत्नी मिलना बेहद सौभाग्य की बात होती है। उनके अनुसार पति एवं पत्नी एक रथ के दो पहियों के जैसे होते हैं, एक के बिना दूसरा अधूरा होता है। पत्नी को पति के साथ हर स्ठिति में खड़ा होना चाहिए, परेशानी में हौसला देना चाहिए, और मुश्किल समय में समाधान भी देने का प्रयास करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी सहयोगी पत्नी का साथ प्राप्त होता है, तो किसी भी प्रकार की विकट परिस्थतियों में नहीं घबराता है और जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

प्राप्त धन पर रखें संतोष
मनुष्य का चरित्र ही ऐसा होता है कि वह धन को ही सब कुछ मानने लगता है और धन के मामले में हमेशा असंतुष्ट रहता है। चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति अपनी धन संबंधित इच्छाओं पर संतोष पा लेता है, उसे दुःख कभी नहीं घेर पाता है। लोग धन के संचय के लिए लगातार काम करते रहते हैं और अपना सुख-चैन त्याग देते हैं। जो लोग धन के प्रति अपना संतोष कायम रखते हैं, जीवन में वही सुख की प्राप्ति कर पाते हैं।

आज्ञाकारी पुत्र का होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस पिता की संतान आज्ञाकारी होती है उन्हें जीवनभर का सुख प्राप्त हो जाता है। यदि संतान आज्ञा को मानने वाली, उनका ख्याल रखने वाली और सभी ज़रूरतों को पूरा करने वाली हो, तो पिता अति भाग्यशाली हो जाता है और पृथ्वी पर ही स्वर्ग का अनुभव करने लगता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications