Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
April Festival Calendar 2022: व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है अप्रैल माह, देखें पूरी लिस्ट
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का चौथा महीना अप्रैल शुरू हो चुका है। व्रत और तीज-त्योहारों के लिहाज से ये माह काफी महत्वपूर्ण माना गया है। कई बड़े और मुख्य पर्व इस महीने में आने वाले हैं। अप्रैल की शुरुआत नवरात्रि और रमजान के पाक़ महीने के साथ हो रही है तो आगे रामनवमी, गुड फ्राइडे और वैशाखी जैसे पर्व भी आने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं अप्रैल 2022 में किस तारीख को कौन सा व्रत रखा जाएगा और कौन सा पर्व मनाया जाएगा।

2 अप्रैल 2022: गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, उगादी
इस साल 2 अप्रैल की तारीख बेहद ख़ास है। चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 2 अप्रैल से हुआ। इसी दिन उगादी और महाराष्ट्र के प्रमुख उत्सव गुड़ी पड़वा का भी उत्सव होगा।

3 अप्रैल 2022: रमजान माह प्रारंभ
इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पाक़ माना जाता है। चांद दिखने के बाद से अगले एक महीने तक रोजे रखने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

4 अप्रैल 2022: मत्स्य जयंती और गणगौर तीज
4 अप्रैल को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का पूजन किया जाएगा। वहीं सुहागिन महिलाएं गणगौर तीज का उत्सव मनाएंगी। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है।

5 अप्रैल 2022: विनायक चतुर्थी व्रत
शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। चैत्र माह की विनायक चतुर्थी का व्रत 5 अप्रैल को मंगलवार के दिन रखा जाएगा।

9 अप्रैल 2022: देवी महागौरी की पूजा, कन्या पूजन, महाष्टमी, दुर्गाष्टमी
9 अप्रैल को नवरात्रि का आठवां दिन होगा। इस दिन महाष्टमी की पूजा के बाद कन्या पूजन करने की परंपरा है।

10 अप्रैल 2022: देवी सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी
10 अप्रैल को नवरात्रि का अंतिम दिन होगा। इस मौके पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस तारीख को राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने धरती पर जन्म लिया था।

12 अप्रैल 2022: कामदा एकादशी व्रत
चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि जो जातक एकादशी के व्रत करता है उन्हें श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

14 अप्रैल 2022: मेष संक्रांति, गुरु प्रदोष व्रत, वैशाखी पर्व
वैशाखी का त्योहार पंजाब में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह फसलों से जुड़ा उत्सव है। 14 अप्रैल को ही सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है। इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ का स्मरण किया जाता है।

15 अप्रैल 2022: गुड फ्राइडे
गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लोगों के लिए बहुत प्रमुख दिन है। यही वो दिन है जब ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।

16 अप्रैल 2022: हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 16 अप्रैल, शनिवार के दिन पड़ रही है। इसी दिन हनुमान जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा।

17 अप्रैल 2022: वैशाख माह की शुरुआत, ईस्टर
17 अप्रैल को हिंदू पंचांग के अनुसार दूसरे माह वैशाख की शुरुआत हो जाएगी। इसी तारीख को ईसाई धर्म के मानने वाले लोग ईस्टर का पर्व मनाएंगे।

26 अप्रैल 2022: वरुथिनी एकादशी व्रत
वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से दस हजार वर्ष तक तप करने के बराबर फल मिलता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications