Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
New Year 2023: नए साल को खुशियों से भरने के लिए अपनाएं ये उपाय

नया साल आने में कुछ ही दिन बचे हैं। देश दुनिया में लोग नए साल के स्वागत को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कोई बाहर जाने की प्लनिंग कर रहा है, तो कोई शॉपिंग कर घर को सजाने के लिए नई-नई चीजें खरीद रहे हैं। सब अपने-अपने तरीके से आने वाले साल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। कई लोगों का ऐसा मानना है कि जैसा आपका साल का पहला दिन बितता है, वैसा ही आपका पूरा साल बितता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पूरे दिन को अच्छे से बिताए। तो आइए जानते हैं कि शास्त्रों के मुताबिक आप अपना पूरे साल को बेहतर बनाने के लिए पहले दिन क्या-क्या उपाय कर सकते हैं।
साल के पहले दिन जरूर करें ये उपाय
1. सूर्य नमस्कार से करें दिन की शुरुआत
साल के पहले दिन सुबह-सुबह जल्दी उठकर नहाकर आप सूर्य को नमस्कार करें और सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्य को जल चढ़ाने से बल, बुद्धि, विद्या और दिव्यता मिलती है। सूर्य देव को नमस्कार करने और जल चढ़ाने से आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।
2. दीपदान करें
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व है। इस दिन आप दीप दान जरूर करें। शास्त्रों के मुताबिक किसी भी नए काम या नए दिन की शुरुआत दीपदान करना शुभ माना जाता है।
3. मंत्रों का करें जाप
किसी भी शुभ काम की शुरुआत भगवान के नाम से करना चाहिए। नए साल की शुरुआत भी आप गायत्री मंत्र का जाप करते हुए करें। इस दिन कम से कम आप 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
4. शंखनाद
सूर्य नमस्कार करने और घर में पूजा-पाठ करने के बाद शंखनाद जरूर करें। शंख बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। सुबह-सुबह घर में शंख बजाना भी शुभ माना जाता है।
5. घर को गंगाजल से करें शुद्ध
गंगाजल को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं। ऐसे में घर में गंगाजल छिड़कने से घर शुद्ध होता है। नए साल के पहले दिन आप अपने घर में गंगाजल से शुद्ध जरूर करें।
6. मेन गेट को फूलों से सजाएं
नया साल किसी त्योहार से कम नहीं होता। अगर पूरे साल आप अपने घर में खुशहाली चाहते हैं, तो नए साल का स्वागत खुशी-खुशी करें। इसके लिए आप अपने घर के मेन गेट को फूलों से सजाएं। ऐसा करने से आपका मन भी पूरा दिन खुशियों से भरा होगा।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
