Latest Updates
-
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
Happy New Year 2020: अपनों को भेजें ये खास और बेस्ट न्यू ईयर मैसेज
नया साल दस्तक दे चुका है और सभी को नई तारीख से कई उम्मीदें भी हैं। नया साल सभी को नई आशाओं, नई इच्छाओं और नई संभावनाओं को तलाशने का मौका देता है। बीता हुआ साल चाहे अच्छा गया हो या उम्मीद के मुताबिक नहीं गुजर पाया हो, लेकिन नव वर्ष पर सब कुछ भूलकर इसका स्वागत करना चाहिए।
आने वाले नए साल को हमें 365 नए अवसरों के तौर पर देखना चाहिए। नववर्ष हमें पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ने की सीख देता है। बोल्डस्काई हिंदी टीम की तरफ से आप सभी को साल 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करते हैं कि आने वाला वर्ष बीते कल से बेहतर गुजरे। इस साल सुख-समृद्धि के साथ अच्छी सेहत और अपनों का साथ मिले।

बीते साल में हुई गलतियों को दोहराने से बचें और कुछ नया करने का प्रयास करें। नए साल के मौके पर हम अपनों से छोटे, बड़ों, दोस्त और रिश्तेदारों को इसकी शुभकामनाएं भेजते हैं और कामना करते हैं कि उनका आने वाला समय मंगलमय हो।
दोस्तों रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजने का सिलसिला 31 दिसंबर की शाम से ही शुरू हो जाता है। नए साल के मौके पर आप भी ये खूबसूरत मैसेज भेजकर अपने करीबियों का न्यू ईयर हैप्पी कर सकते हैं।

1.
आशा है कि आने वाले साल का हर दिन खुशी और उत्साह मनाने के मौके लेकर आए।
नए साल के लिए खुशियों भरी शुभकामनाएं।

2.
नया साल आपके जीवन में सफलता, सौभाग्य और खुशियां लेकर आए।
यह साल बीते हुए साल से भी ज्यादा समृद्ध हो।
नया साल मुबारक!!

3.
गणेश हरें सब विघ्न आपके
लक्ष्मी बैठै दोनों हाथ।
खुशियां आपके सदा कदम चूमें, तरक्की हो दिन रात।
कान्हा आपको दें कामयाबी
राधारानी दें आपको प्यार।
नव वर्ष यह सब दे आपको
यही दुआ है मेरी आज।
आपको और आपके परिवार को नव वर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।

4.
शांति, खुशहाली और दोस्ती से भरे नए साल के लिए मेरी ओर से बहुत सारी शुभकामनाएं!!

5.
आप सही का साथ दें, अच्छे लोगों के बीच रहें,
आपका कौशल निखरता जाए और आने वाला साल आपकी तरह ही रंगों से भरा हो,
नया साल मुबारक!

6.
हर साल आता है, हर साल जाता है,
इस साल आपको वो सब मिले जो आपका दिल चाहता है।"
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

7.
सूरज की तरह चमकती रहे आपकी जिंदगी और सितारों की तरह झिलमिलाए आपका आंगन,
इन ही दुआओं के साथ, आपको नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
