Latest Updates
-
क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें खालसा पंथ के '5 प्यारों' की कहानी, जिन्होंने हिलाई मुगलों की नींव -
Varuthini Ekadashi Vrat Katha: वरुथिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा 10 हजार साल की तपस्या जितना फल -
Varuthini Ekadashi 2026 Wishes: श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम...वरुथिनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं -
Varuthini Ekadashi 2026 Sanskrit Wishes: वरुथिनी एकादशी पर दिव्य संस्कृत श्लोकों सें दें अपनों को शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: वरूथिनी एकादशी पर सिंह-तुला की चमकेगी किस्मत, ये 3 राशियां रहें सावधान -
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन
Hartalika Teej: गर्भवती महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का पर्व ख़ास मायने रखता है। अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ वो यह व्रत करती हैं। सुहागिनों के लिए तीज व्रत किसी उत्सव से कम नहीं होता है। पूरे साल वो इस दिन का इंतजार करती हैं और महादेव व पार्वती मां की आराधना करके अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं। हरतालिका तीज व्रत के दौरान महिलाओं को कई नियमों का पालन भी करना होता है।
यदि आप गर्भवती हैं या फिर नयी मां बनी हैं और आप तीज का व्रत करना चाहती हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरुरत है ताकि आप व आपका बच्चा सुरक्षित रहे। जानकारों की मानें तो गर्भवती महिलाओं को व्रत व पूजा में कुछ छुट दी जाती है।

निराहार व्रत करने से बचें
गर्भवती महिलाओं को ज्यादा समय तक भूखे पेट रहने की मनाही होती है। तीज का व्रत करने वाली महिलाएं बिना कुछ खाए इसका पालन करती है। मगर आपके साथ साथ एक नन्ही जान भी जुड़ी है ऐसी स्थिति में आप फलाहार व्रत कर सकती हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार फल व व्रत वाले आहार का सेवन करें।

न करें निर्जला व्रत
आमतौर पर हरतालिका तीज का व्रत करने वाली महिलाएं दिन भर पानी भी नहीं पीती हैं। मगर प्रेगनेंसी में ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। आप निर्जला व्रत करने से बचें। आप अपने शरीर को निर्जलीकृत होने से बचाएं।

चाय या कॉफी से हो सकता है डीहाईड्रेशन
व्रत में खाली पेट रहने के दौरान ज्यादा चाय या कॉफ़ी का सेवन हानिकारक हो सकता है। इससे पेट में जलन, दर्द व गैस की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आप इसके स्थान पर ताजा फल का जूस, नारियल पानी, दूध या दही का सेवन करें।

शारीरिक श्रम से बचें
व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन शारीरिक श्रम करने से बचना चाहिए। आप न तो लंबी दूरी की यात्रा करें, न पैदल चलें और न ही तेज धूप में बाहर निकलें। इस दिन अपना अधिक समय मां पार्वती और भोलेनाथ की आराधना में लगाएं। गर्भवती महिलाएं पूजा में ज्यादा देर तक न बैठें। तकलीफ होने पर वो उठ जाएं।



Click it and Unblock the Notifications











