Latest Updates
-
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट
4 दिसंबर राशिफल: इन राशि वालों के आज सभी प्रयास होंगे सफल, कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल
आज हर तरह की हड़बड़ाहट से बचने के लिए और अपने दिन को व्यवस्थित और ख़ास बनाने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। इसमें मिलेंगे आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां। चलिए जानते हैं आज किन राशियों की किस्मत का सितारा चमकेगा और किन राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़।

मेष:
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी का मूड एकदम बढ़िया रहेगा। आज आप अपने चारों ओर अपने जीवनसाथी का प्रेम महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप दूसरों के कहने पर निवेश करेंगे तो आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन का भी योग है। हो सकता है आज आप अपने परिवार के नज़रिए से सहमत ना हों लेकिन उनके हित के खिलाफ भी आप कोई काम ना करें। यह वक़्त अपने सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है ना कि पुरानी बातों को याद करके अपना समय बर्बाद करने का। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 11:15 मिनट से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ:
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आज आप मनोरंजन यह सुख सुविधा की चीज़ों पर धन खर्च करने का सोच रहे हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक लोगों में मनमुटाव बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हंसी-मजा़क के बीच आपका कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले ले। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। दफ्तर का माहौल कुछ ख़ास नहीं रहेगा। ज़्यादा काम का बोझ लेकर खुद को ना थकाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। रोमांस के नज़रिये से आज का दिन बहुत अच्छा है, मुमकिन हैं आज अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने जाएं। माता पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से आप सुकून महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात 8:30 मिनट तक

मिथुन:
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आप राहत महसूस करेंगे। साथ ही ज़मीन जायदाद से संबंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांचक स्थल की सैर पर जाकर आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। साथ ही आप दोनों का भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। हो सकता है जिस नए प्रोजेक्ट पर आप काम कर रहे हैं उससे जुड़ी विदेश यात्रा पर आप जाएं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो, अनजाने में ही आप अपने अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए कसरत करें और इसे नियमित रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क:
अगर बात आपके आर्थिक स्थिति की करें तो आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। साथ ही प्राप्त हुआ धन भी आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। आज किसी भी तरह के नकारात्मक विचार अपने मन में ना आने दें क्योंकि इससे आपका ही मानसिक तनाव बढ़ेगा। बेवजह और इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय व्यर्थ करके आप अपने ज़रूरी कार्यों में बाधा ना डालें। दफ्तर में अगर आप अपने सभी अधूरे कार्यों को निपटाने में आज कामयाब होते हैं तो हो सकता है आपकी इस मेहनत का फल आज आपको मिले। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है।लंबे समय से चली आ रही आप दोनों के बीच की अनबन समाप्त हो जाएगी और आप दोनों एक बार फिर से प्रेम का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक

सिंह:
आज किसी भी तरह की लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपना पूरा ध्यान काम पर ही लगाएं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो उम्मीद के मुताबिक लाभ कमाने के लिए आपको समय पर अपना कार्य पूरा करना होगा। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन मुमकिन है लेकिन शाम तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा। लाभ कमाने के कुछ बेहतरीन अवसर आपके हाथ लग सकते हैं लेकिन लेन देन में आपको ख़ास सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। परिजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और सभी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे और उन्हें मुहतोड़ जवाब देने में भी कामयाब रहेंगे। अपनी होशियारी और समझदारी से आप कुछ ऐसी परेशानियों से छुटकारा पाने में सफल होंगे जो लंबे समय से आपका मानसिक तनाव बढ़ा रहा रहा था।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या:
आपकी कार्यक्षमता को देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रभावित होंगे और इससे आपको कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। साथ ही आज आप अपने काम को लेकर सहज और सुरक्षित महसूस करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका प्रदर्शन और भी बेहतर हो जाएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, खासतौर पर उनके लिए जो अपनी परीक्षा के परिणामों का इंतज़ार कर रहे हैं। आपके निजी जीवन के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ ज़रूरी मुद्दे हैं जिन पर आपको ध्यान देने की ज़रुरत है। परिवार के साथ सैर सपाटे पर जाकर ना सिर्फ उनका मूड बढ़िया हो जाएगा बल्कि आप भी राहत और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पैसे कमाने के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। हो सकता है आज काम से जुड़ी कोई यात्रा आपको करनी पड़ी जिस कारण आप थका हुआ महसूस करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 2:30 तक

तुला:
परिवार का प्रेम और सहयोग मिलने से आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे। भावुकता में आकर अपने ज़रूरी फैसले लेने से बचें। अगर बात आपके प्रेम जीवन की करें तो अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आपको सुधार लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करना पड़ेगा। कोशिश करें कि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के प्रति अपना प्रेम और बढ़ाएं। आप महसूस करेंगे चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। दफ्तर में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। हो सकता है कोई अपने स्वार्थ के लिए आपका फायदा उठाए। आज आपको अपनी जेब पर भी ध्यान रखना होगा। अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही चलें। मुमकिन है जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक

वृश्चिक:
दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी और आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ ख़ास करने वाला है। हो सकता है वह आपके लिए कोई ऐसा सरप्राइज प्लान करे जिसे पाकर आप चौंक जाएं। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार मिलने का योग है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बजट और खर्च में संतुलन बनाकर ही चलें। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज निवेश सोच समझकर करना होगा, चालाकी भरी योजना में आप फंस सकते हैं। अगर बात आपके कामकाज की करें तो आज दफ्तर में काम से आपका ध्यान भटक सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है नहीं तो आपका गलत व्यवहार आप ही भारी पड़ सकता है और बेवजह आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक

धनु:
आपका जीवनसाथी कुछ अजीब ही बर्ताव कर सकता है जिस कारण आप भी चिंतित रहेंगे। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप शांति से उनसे इस विषय पर बात करने की कोशिश करें, हो सकता है गलती आपकी ओर से ही हुई हो। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत बढ़िया है। आज धन कमाने के कुछ बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं। आज आपके काम की काफी प्रशंसा होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप इससे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। हालांकि अपने प्रेमी/प्रेमिका के आगे कोई भी बेवजह की मांग रखने से आपको बचना होगा। पीठ दर्द की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 9 से दोपहर 1:30 तक

मकर:
दफ्तर में आज आपको संभलकर रहने की ज़रुरत है क्योंकि आज आपका चढ़ा हुआ पारा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ ठीक से व्यवहार करें, नहीं तो, बाद में केवल पछतावा ही आपके हाथ लगेगा। जीवनसाथी के साथ आज कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी तरफ से बेहतर बर्ताव करने की ज़रुरत है, नहीं तो, घर का माहौल बिगड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करने से बचें। कुछ समय से आप बचत करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं जिसका प्रभाव आपके बजट पर भी पड़ रहा है। आज सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है। ज़रुरत से ज़्यादा तनाव आपके स्वास्थ पर बुरा प्रभाव डाल रहा है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 7:25 से दोपहर 3:25 तक

कुम्भ:
दांपत्य जीवन में चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आ रही हैं। पिछले कुछ समय से आप दोनों ने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन अपने रिश्ते को सुधारने की आपकी कोशिश धीरे धीरे रंग ला रही है। मुमकिन है आप एक बार फिर प्यार के बंधन में बांध जाएं। दफ्तर का माहौल आज कुछ गर्म रह सकता है। हो सकता है आज आपके बॉस सभी कर्मियों से काफी सख्ती से पेश आएं और उनका मिज़ाज भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि किसी भी तरह की कोई गलती ना करें। काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन सोच समझकर ही खर्च करें। सेहत आपकी कुछ गड़बड़ रह सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 12:05 मिनट से शाम 7 बजे तक

मीन:
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे और बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होने से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। करियर में कुछ बड़े बदलाव संभव हैं जिनका परिणाम आपके हित में ही आएगा। आज लाभ कमाने के जो भी अवसर आपके हाथ लगें उनका भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करें क्योंकि रोज़ रोज़ ऐसे मौके नहीं मिलते। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। हो सकता है पढ़ाई में उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। दूसरों पर हुक्म चलाने की आपकी आदत आज आपको मुश्किल में डाल सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको सावधानी बरतने की ज़रुरत है, हद से ज़्यादा आपकी दीवानगी आपके प्रेम संबंधों में दरार पैदा कर सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5:15 मिनट से रात 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











