Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
July Festivals Calendar 2020: तीज, नाग पंचमी, जानें और कौन से बड़े त्योहार और व्रत आएंगे इस माह
जुलाई 2020 में कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। इस महीने की शुरुआत आषाढ़ी एकादशी के साथ होगी और आगे गुरु पूर्णिमा, हरियाली तीज और नाग पंचमी जैसे मुख्य पर्व मनाए जाएंगे। इतना ही नहीं, भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास का शुभारंभ भी इसी महीने होगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं की जुलाई महीने में कौन सा त्योहार किस तारीख को पड़ने वाला है।

1 जुलाई 2020: देवशयनी एकादशी
1 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं और इसके साथ ही चतुर्मास का आरंभ हो जाता है। अगले चार महीनों तक हर तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

2 जुलाई 2020: प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अगले दिन यानि 2 जुलाई को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए ये व्रत किया जाता है।

5 जुलाई 2020: गुरु पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण
आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के साथ साथ चंद्र ग्रहण भी लगेगा।

6 जुलाई 2020: सावन प्रारंभ
6 जुलाई के दिन भगवान शिव के प्रिय सावन महीने की शुरुआत होगी। इस दिन सावन का पहला सोमवार भी होगा।

8 जुलाई 2020: संकष्टी चतुर्थी
जुलाई महीने की 8 तारीख को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश से हर तरह के संकट दूर रखने के लिए प्रार्थना की जाती है।

16 जुलाई 2020: कामिका एकादशी
16 जुलाई के दिन कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी कहा जाता है।

18 जुलाई 2020: मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
जुलाई महीने की 18 तारीख को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि भी है इसलिए इस दिन प्रदोष व्रत होगा।

20 जुलाई 2020: श्रावण अमावस्या
ऐसी मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक कर्मकांड किया जाना चाहिए। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से लाभ मिलता है।

23 जुलाई 2020: हरियाली तीज
23 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस त्योहार का इंतजार हर विवाहित महिला करती है। हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं।

25 जुलाई 2020: नाग पंचमी
इस साल नाग पंचमी का पर्व जुलाई की 25 तारीख को मनाया जाएगा। यह पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन नाग देव की पूजा की जाती है।

30 जुलाई 2020: श्रावण पुत्रदा एकादशी
श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जाता है और संतान सुख का आशीर्वाद मांगा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications