Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Karwa Chauth 2020: तिथि और शुभ मुहूर्त के साथ जानें इस दिन चंद्रोदय का समय
विवाहित महिलाओं के लिए करवाचौथ सबसे बड़ा पर्व है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के साथ इस दिन व्रत करती हैं। महिलाएं इस खास व्रत के लिए पूरे साल इंतजार करती हैं। करवा चौथ का व्रत खासतौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। मगर अब इसकी लोकप्रियता देश के बाकि हिस्सों में भी बढ़ रही है। जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा और चांद निकलने का समय क्या होगा।

करवा चौथ 2020 तिथि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर, बुधवार के दिन रखा जाएगा।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय- रात 8 बजकर 15 मिनट पर
चतुर्थी तिथि का आरंभ: 04 नवंबर को 03:24 पर
चतुर्थी तिथि समाप्त: 05 नवंबर को 05:14 पर

करवा चौथ व्रत का महत्व
करवाचौथ के दिन भगवान गणेश की वंदना की जाती है और इनके साथ भोलेनाथ, माता पार्वती और चंद्र देव को पूजा जाता है। इस साल करवाचौथ का व्रत बुधवार को पड़ने से इस पर्व की महत्ता और बढ़ गयी है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत करती हैं और रात में चांद के दीदार के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। वो इस दिन अपने सुखद विवाहित जीवन की कामना करती हैं। सुहागिन महिलाएं यह निर्जला व्रत अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए करती हैं। लोगों की आस्था है कि करवाचौथ का व्रत करने से पुण्य मिलता है और दांपत्य जीवन की कठिनाईयां दूर होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications