Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Kumbh Mela 2021: कुंभ मेले का हुआ शुभारंभ, जानें शाही स्नान की सभी मुख्य तारीखें
भारत में आयोजित होने वाला कुंभ मेला पूरी दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम है। कुंभ मेले का आयोजन हर 12वें साल में हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में किया जाता है। इस साल कुंभ मेले का शुभारंभ 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति से हो रहा है और यह भव्य आयोजन अप्रैल 2021 तक जारी रहेगा। हिंदू धर्म मानने वाले लोगों के लिए कुंभ मेला सबसे शुभ और सबसे बड़े अनुष्ठानों में से एक है। इस पवित्र कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु देशभर से आते हैं। जानते हैं इस बार के कुंभ मेले से जुड़ी खास बातें, साथ ही जानते हैं शाही स्नान की तिथियां।

83 साल में ऐसा पहली बार होगा
हर बार कुंभ मेले का आयोजन 12 साल में होता आया है। मगर कुंभ मेले के इतिहास में पहली बार ये 12 के बजाय 11वें साल में आयोजित होगा। दरअसल ऐसा अमृत योग का निर्माण काल गणना के अनुसार होता है। इस बार ग्रहों के बदलाव के कारण ये विशेष रूप से 11 वर्षों के बाद मनाया जा रहा है। 83 वर्षों के बाद इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है। इससे पहले, इस तरह की घटना साल 1760, 1885 और 1938 में हो चुकी है।

गंगा स्नान का महत्व
हिंदू धर्म में गंगा नदी को मां का स्थान दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यक्ति कुंभ मेले के दौरान गंगा नदी में स्नान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसी भी मान्यता है कि गंगा स्नान से पाप तथा रोगों से मुक्ति मिलती है।
हरिद्वार कुंभ 2021 में 4 शाही स्नान होंगे और इसमें 13 अखाड़े हिस्सा लेंगे। इन अखाड़ों की झांकी भी निकाली जाएंगी। इस झांकी में सबसे आगे नागा बाबा होंगे। इनका अनुसरण महंत, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर करेंगे।

हरिद्वार कुंभ 2021 शाही स्नान व सामान्य स्नान की तिथियां
मकर संक्रांति (स्नान): जनवरी 14, 2021
मौनी अमावस्या (स्नान): फरवरी 11, 2021
बसंत पंचमी (स्नान): फरवरी 16, 2021
माघ पूर्णिमा: फरवरी 27, 2021
महा शिवरात्रि (शाही स्नान): मार्च 11, 2021
सोमवती अमावस्ता (शाही स्नान): अप्रैल 12, 2021
बैसाखी (शाही स्नान): अप्रैल 14, 2021
राम नवमी (स्नान): अप्रैल 21, 2021
चैत्र पूर्णिमा (शाही स्नान): अप्रैल 27, 2021



Click it and Unblock the Notifications