Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
सज गया है माता का दरबार, नवरात्रि के मौके पर परिवार और दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
मां के भक्तों को नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को शारदीय नवरात्रि शुरू होते हैं। हिंदू धर्म में माता के इन नौ दिनों का बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं। नवरात्र के मौके पर माता अपने जिस वाहन पर सवार होकर आती हैं उसके भी कई मायने होते हैं।

भक्त नवरात्रि के दौरान माता के अलग अलग नौ रूपों की आराधना करते हैं। लोगों की आस्था है कि इन नौ दिनों में उनकी पुकार माता जल्दी सुन लेती हैं। नवरात्रि का ये समय इतना अच्छा माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस दौरान लोग घर, वाहन या महंगी चीजों की खरीदारी करते हैं।
गौरतलब है कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि आती है। चैत्र और शारदीय के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होते हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के मौके पर आप अपने परिवार और दोस्तों को ये खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजें और मां का आशीर्वाद पाएं।

1.
मां दुर्गा आपको बल, बुद्धि, सुख, ऐश्वर्या और संपन्नता प्रदान करें
जय माता दी
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

2.
माता आयी हैं
खुशियों का भंडार लायी हैं
सच्चे दिल से तो मांग कर देखो
मां की तरफ से कभी "ना" नहीं होगी
तो प्रेम से बोलो जय माता दी
शुभ नवरात्रि

3.
कुमकुम भरे क़दमों से आये माँ दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार
मेरी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार।

4.
या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता नमस्तस्वै नमस्तस्वै नमस्तस्वै नमो नम: !
नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

5.
जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हैं हाथ जोड़कर माँ दुर्गा से बिनती
की आपकी हर मनोकामना हो पूरी।
शुभ नवरात्रि

6.
इस दुर्गा पूजा पर
आपकी ज़िंदगी खुशियों से भरी हो
दुनिया उजालों से रोशन हो,
घर पर माँ दुर्गा का आगमन हो
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

7.
लाल रंग की चुनरी से सजा माँ का दरबार
हर्षित हुआ मन
पुलकित हुआ संसार
नन्हें नन्हें क़दमों से
माँ आये आपके द्वार
मुबारक हो नवरात्रि का त्योहार



Click it and Unblock the Notifications