Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Ram Navami 2021: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, सरल पूजा विधि और इस दिन के साथ जुड़ी मान्यता
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को प्रति वर्ष राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में ये तिथि खास महत्व रखती है। राम नवमी का उत्सव पूरे देशभर में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या के राजा दशरथ के घर हुआ था। इस दिन भक्त प्रभु श्री राम का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी विशेष पूजा अर्चना करते हैं। जानते हैं इस साल रामनवमी का उत्सव किस दिन मनाया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही जानें रामनवमी पूजा की सरल विधि।

नवमी की तिथि
राम नवमी तिथि- 21 अप्रैल 2021, बुधवार
नवमी तिथि प्रारंभ- 21 अप्रैल 2021 को रात में 12:43 बजे से
नवमी समाप्त- 22 अप्रैल 2021 को रात 12:35 बजे तक

राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार पूजा का मुहूर्त 21 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
पूजा मुहूर्त की कुल अवधि- 02 घंटे 36 मिनट

राम नवमी पूजा की सरल विधि
राम नवमी तिथि पर सूर्य निकलने से पूर्व उठकर स्नानादि कर लें।
इसके बाद ही नवमी पूजन के कार्य का शुभारंभ करें।
घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लें।
इसके बाद भगवान के सामने घी का दीपक प्रज्वलित करें और भगवान राम के साथ सभी देवी देवताओं का स्मरण करें।
प्रभु श्री राम को फूल चढ़ाएं। उन्हें मिष्ठान और फल का भोग लगाएं।
सही विधि से पूजा के पश्चात् प्रभु श्रीराम की आरती अवश्य करें।

राम नवमी का महत्व
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि कई मायनों में ख़ास है। यह दिन श्रीहरि विष्णु के अवतार भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन नवरात्रि का समापन भी होता है। इस दिन को महानवमी भी कहा जाता है। इस दिन सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से प्रभु श्री राम के साथ आदिशक्ति मां दुर्गा की कृपा भी प्राप्त होती है।



Click it and Unblock the Notifications
