Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जानें बार बार एक ही सपना आने की वजह
सपने हर किसी को आते हैं, कभी किसी को अच्छे सपने आते हैं तो कभी किसी को बुरे सपने आते हैं। कुछ लोग सुबह उठते ही रात के सपने को भूल जाते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को अपना सपना याद रहता। अगर सपना बुरा हो तो हम ज्यादा ही सोचने लगते हैं। हालांकि सपनों के पीछे का रहस्य तो हमारे वैज्ञानिक भी ठीक से नहीं जान पाएं हैं, लेकिन उनके अनुसार सपने आने के कई कारण हो सकते हैं।
अक्सर हमें एक ही सपना बार बार आता है, अगर आप भी इनमें से एक है तो हम आपको इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां यहां देंगे।

ज्यादा सपने आने के ये हो सकते हैं कारण
वैज्ञानिकों का मानना है कि सपनों के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा तनाव लेना, ठीक से नींद न आना, शराब, सिगरेट और किसी भी दवा का ज्यादा सेवन आदि। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव होने की वजह से भी उनकी नींद प्रभावित होती है जिससे उन्हें अच्छे बुरे सपने आते हैं।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इसलिए आते हैं बुरे सपने
अगर हम ज्योतिषशास्त्र की मानें तो जिस जातक की कुंडली में राहु की दशा होती है उन्हें बार बार बुरे सपने आते हैं। वैसे अच्छे बुरे सपनों का उल्लेख तो हमारे कई ग्रंथों में भी किया गया है। हर सपने के पीछे कोई न कोई रहस्य होता है। कई लोगों का यह मानना होता है कि जिस बात को हम बार बार सोचते हैं वही हम सपने में भी देखते हैं।

बार बार एक ही सपने का आना
अगर किसी व्यक्ति को बार बार एक ही सपना आ रहा है तो यह भविष्य में होने वाली किसी घटना का संकेत हो सकता है। जैसा की हमने आपको बताया कि हर सपने का कुछ मतलब होता है यानी अगर आप अक्सर पानी का सपना देखते हैं तो इसके दो मतलब हो सकते हैं। साफ पानी यानी धन लाभ, वहीं गंदे पानी का अर्थ आर्थिक नुकसान या जीवन में आने वाला कष्ट हो सकता है। इसके अलावा यदि सपने में मरे हुए व्यक्ति का कुछ मांगना अशुभ होता है, लेकिन अगर वे आपको कुछ देते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं, यदि आपके कोई पूर्वज बार बार आपके सपने में आते हैं तो इसके पीछे भी कोई कारण हो सकता है।
ऐसे में बेहतर यही होता है कि इस तरह के सपनों को नज़रअंदाज न करें।

काल सर्प दोष
सपने में ज्यादातर सापों को देखना काल सर्प दोष के कारण हो सकता है। यह भी एक वजह है कि आपको बुरे सपने आते हैं। इसके लिए आपको जरूरी उपाय करने चाहिए। आप महामृत्युंजय का जाप कराएं, शिव जी की पूजा आदि करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा।

यह उपाय भी करें
सेहतमंद रहकर आप अपने जीवन का आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने खाने पीने से लेकर आराम पर भी पर्याप्त ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा आप तनाव से भी दूर रहें, पॉजिटिव रहना आपके लिए बहुत जरूरी है। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ सब अच्छा होगा।
अगर आप रोजाना मेडिटेशन करेंगे तो इससे भी आपको अच्छा फायदा। अगर इन सब के बावजूद आपको बुरे और डरावने सपने आते हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
