Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Surya Grahan 2023: जानें कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, देखें शुभ और अशुभ राशियों की लिस्ट
अंतरिक्ष संबंधित गतिविधियां खगोल प्रेमियों के साथ साथ आम लोगों की भी दिलचस्पी का कारण बनती हैं। ये खगोल गतिविधियां ज्योतिष शास्त्र के लिहाज भी काफी महत्वपूर्ण होती हैं। सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण के कारण कई राशियों में सूतक लगता है, जिससे संबंधित उपाय भी जानकारों द्वारा सुझाए जाते हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है। तो चलिए जानते हैं ग्रहण का समय, सूतक और प्रभावित होने वाली राशियों के बारे में।

साल 2023 के पहले सूर्य ग्रहण की तारीख और समय
इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल (गुरूवार) को लगेगा। इस दिन ग्रहण की शुरुआत सुबह 07:04 बजे से होगी और समापन दोपहर 12:29 बजे होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। इसे उपछाया ग्रहण कहा जाएगा। यह ग्रहण एशिया के कुछ चुनिन्दा देशों, ऑस्ट्रेलिया और अन्टार्कटिका से ही देखा जा सकेगा। भारत से न दिखने के कारण यहां सूतक काल नहीं लगेगा।

कुछ राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
ग्रहण गतिविधियों का ज्योतिष शास्त्र से सीधा संबंध होता है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा परन्तु कुछ राशियों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है। कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव रहने वाला है तो वहीं तीन राशियों के जातकों को इस सूर्य ग्रहण से लाभ मिलेगा।

सूर्य ग्रहण 2023 इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
मेष, कन्या और सिंह राशि के जातकों पर यह ग्रहण बुरा प्रभाव डालने वाला है। मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और यात्रा संबंधी योजनाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। कन्या राशि के जातकों को मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है और आर्थिक नुकसान की संभावना भी है।

सूर्य ग्रहण 2023 इन राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद
वृषभ राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में बढ़ोतरी मिलेगी। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चीले स्वभाव के जातक बचत करने में सफ़ल रहेंगे।
इस सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर भी दिखेगा। धन लाभ के साथ साथ यात्रा का सुख भी प्राप्त होगा। संतान सुख की राह देख रहे लोगों को भी खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल होगी।
ग्रहण के प्रभाव से धनु राशि के जातकों की भी किस्मत चमकेगी। जातकों की आय में वृद्धि, व्यापार में मुनाफा और वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications