Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
घर में इस जगह घड़ी लगी है तो बर्बाद हो जाएंगे आप, वास्तु के हिसाब से है गलत
आपके घर में क्या होता है और क्या नहीं ये आपके घर की वास्तु पर काफी हद तक निर्भर करता है। आपको अगर कहीं जाना हो या कोई काम करना हो तो आप बार बार घड़ी की तरफ देखते है क्योंकि ऐसा करने से आप अपने सभी काम समय पर कर पाते है।
वो कहते हैं ना यदि समय ठीक है तो सब कुछ ठीक है। जीवन में बहुत ही अहम होती है घड़ी। घड़ी आपके बुरे समय को अच्छे समय में बदल सकती है यदि आप वास्तु में बताए गए इन उपायों को मानते हैं तो। वास्तु में वो सारी बातें बताई जाती है जो आपको करनी होती है या जिनसे आपको बचना होता है।
आज हम आपके घर के दीवार पर लगी घड़ी के बारे में बताएंगे क्योंकि ये वास्तु के हिसाब से अगर गलत दिशा या गलत जगह पर लगी होती है तो आपके लिए मुसीबत भी बन जाती है। तो जानिए कि वास्तु के अनुसार आपको घर में कैसे और किस दिशा में घड़ी लगानी है।

दक्षिण दिशा में ना लगाएं घड़ी
अगर आपके घर में दक्षिण दिशा में घड़ी लगी है तो इसको अभी उतार दें क्योंकि कि आपके लिए परिवार के लिए सही नहीं है। ये ठहराव की दिशा है और इसके कारण आपके घर के मुख्य सदस्य की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

दरवाजे के ऊपर ना लगाएं
अगर आपके घर में किसी दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी है तो इसको आज ही उतार दें। ये वास्तु शास्त्र के लिए सही नहीं है। ऐसा करने से उसके नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।

पूर्व दिशा मे लगाए घड़ी
घड़ी के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व मानी गई है। अगर आपके घर में पूर्व दिशा में घड़ी लगी है इससे घर में लक्ष्मी की आगमन होता है। अगर आप घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएंगे तो घरवाले के मन में हमेशा सकारात्मक विचार आते है।

शुभ होती है ये घड़ी
आपको बता दें कि वास्तु के हिसाब से घड़ियां भी अलग होती है। वास्तु में ये माना गया है कि अगर आपके घर में पेण्डुलम वाली घड़ी है तो ये आपके लिए अच्छी होती है। इससे लोगों की तरक्की होती है और आपको इस घड़ो को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

बंद घड़ियां
अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो चलती नहीं है और पड़ी रहती है। आपको इस तरह की घड़ियां निकालकर तुरंत घर के बाहर फेंक देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

घड़ियों का रंग
आपको बता दें कि वास्तु में घड़ियों के रंगों को लेकर भी बताया गया है। आपको पता होना चाहिए कि आपको घर में काले, नीले और केसरिया कलर की घड़ी नहीं लगानी है। ये वास्तु के हिसाब से नहीं है।

आकार भी रखता है मायने
आपको बता दें कि अगर आपके घर में लगी घड़ी चौकोर और गोल है को ये आपके लिए बहुत अच्छी बात है। ऐसी घड़ी आपके लिए शुभ होती है। इनको लगाने से घर में सुख और शांति आती है। इससे घरवालो की तरक्की भी होती है।



Click it and Unblock the Notifications