Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या कभी सोचा है कि मृत्यु के बाद आपके साथ क्या होता है
मृत्यु के बाद जीवन हमेशा एक रहस्य रहा है। ऐसे लोग जो मृत्यु के पास जाकर वापस आए उनके द्वारा बताई गयी बातें और अधिक भ्रमित कर देती हैं तथा यह जानना कठिन हो जाता है कि क्या सच है और क्या नहीं और किस पर विश्वास करें और किस पर नहीं।
हालाँकि मनुष्य की प्रकृति हमेशा से ही जिज्ञासु रही है। यहाँ हम आपको इस बारे में जानकारी दे रहे हैं कि मृत्यु के बाद जीवन कैसा होता है।
ये वे चीज़ें हैं जो हमारे शरीर और आत्मा के साथ होती हैं। जब हम छोटे थे तब हमें बताया जाता था कि मृत्यु के बाद केवल दो ही स्थान होते हैं, स्वर्ग और नरक।
यदि आप कुछ बुरा काम करते हैं तो आप नरक में जाते हैं और यदि आप अच्छा काम करते हैं तो आप स्वर्ग में जाते हैं। ये विश्वास कई वर्षों से हमारे जीवन का हिस्सा रहे हैं। परंतु क्या यह वास्तव में सच है और इस पर विश्वास किया जाना चाहिए? अत: जानिये कि मृत्यु के पश्चात क्या होता है।

जीवन से राहत
यह वह क्षण होता है जब व्यक्ति अपने जीवन के अच्छे तथा बुरे क्षणों से एक साथ भारमुक्त हो जाता है। वे दावा करते हैं कि उन्होंने अपनी यादों और गतिविधियों को अपने आँखों के सामने एक वीडियो के रूप में देखा।

एक प्रकाश किरण
अधिकाँश लोग जो मृत्यु की ओर जाकर वापस आए उन्होंने बताया कि जब वे कोमा में थे तब उन्होंने एक प्रकाश देखा। उन्होंने बताया कि इस प्रकाश के साथ प्यार और शांति का एहसास भी था। यह एक तरीका है ताकि मनुष्य नए जीवन को आरामदायक महसूस कर सके।

आप शरीर देख सकते हैं
लोगों ने दावा किया है कि उन्हें शरीर से निकल जाने का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेजान शरीर को देख जबकि वे स्वत: मर चुके थे। हालाँकि ऐसा कहा जाता है कि जब हम मर जाते हैं तो हम अपने मृत शरीर को देख सकते हैं।

मृत रिश्तेदार
वे लोग जो मरने वाले होते हैं उन्होंने दावा किया है कि उन्हें भूतकाल में उनके मरे हुए रिश्तेदार दिखे। ये वे रिश्तेदार होते हैं जिनके साथ उनके विशेष संबंध थे।

वे प्रत्येक व्यक्ति को सुन और देख सकते थे
वे कमरे में अन्य व्यक्तियों को रोता हुआ सुन सकते थे जबकि कुछ लोगों ने दावा किया है कि वे अपने मृत शरीर को केवल देख सकते थे। उनका शरीर जीवनरहित था परन्तु उनकी चेतना या उनकी आत्मा पूरे समय जागृत थी।

शांति
वे लोग जो मृत्यु के बाद वापस लौटकर आए उन्होंने इस बात का दावा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बहुत अधिक शांति का अनुभव किया तथा दावा किया कि कोई भी जीवित व्यक्ति अपने चारों ओर इस प्रकार की शांति और सकारात्मकता का अनुभव नहीं कर सकता।

देवदूत
लोगों ने बताया कि जब वे मृत्यु शैय्या पर थे तब उन्होंने देवदूतों को देखा। इन लोगों ने दावा किया कि ये देवदूत मृत्यु के जाल से होने वाले दर्द से बाहर आने में उनकी मदद कर रहे थे। हालाँकि सुनने में ये शांतिदायक लगता है परन्तु डरावना दिखता है।



Click it and Unblock the Notifications
