Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Vastu Tips: किचन की टोंटी से पानी टपकने पर घर में आती है नकारात्मक ऊर्जा

कई बार हमारे घरों के रसोई और बाथरूम में जगह-जगह लगे नल और टोंटी खराब हो जाती हैं। जिसके कारण उसमें से लगातार पानी टपकता रहता है। कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्लम्बर को बुलाकर इस परेशानी को खत्म कर देता है। कई लोग पानी को यूहीं टपकने के लिए छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपके किचन की टोंटी से पानी टपकने लगता है, तो आपको जल्द ही अपने टपकते नलों की मरम्मत करवाने की जरूरत होती है। वास्तु के अनुसार नल से टपकता पानी अशुभ माना जाता है। आपके घर में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन की टोंटी से पानी टपकने से आपकी लाइफ पर इसका क्या असर पड़ सकता है।
1. व्यापार में हो सकता है घाटा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक नल से बेकार में गिरने वाला एक एक बूंद पानी इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके व्यापार में आपको घाटा हो सकता है। जिससे बचने के लिए आपको इसे जल्द ठीक करवाना जरूरी है।
2. घर में आ सकती है परेशानी
वास्तु के अनुसार किचन में आग्नि देव का वास होता है, जहां आग होता है वहां पानी का होना अच्छा संकेत नहीं होता। इन दोनों चीजों का एक साथ होना घर में समस्याएं होने का कारण बन सकता है।
3. घर में आती है नकारात्मक ऊर्जा
हिंदू शास्त्रों के मुताबिक किचन में मां अन्नपुर्णा का वास होता है। ऐसे में घर की रसोई में लगी टोंटी से अगर पानी टपकता रहे तो ये अशुभ होता है। नल से पानी टपकने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
4. घर में होगी धन की हानि
किचन के नल से पानी टपकने से घर का खर्च बढ़ जाता है। ये फिजूल खर्च आपके घर में दरिद्रता ला सकता है। वास्तु के अनुसार इससे घर में धन की हानि ज्यादा होने लगती है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
