Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपकी आंखें बताएंगी आपके जीवन के रहस्य
आंखें न सिर्फ चेहरे की सुंदरता को बढ़ाती है बल्कि इंसान के बारे में भी बहुत कुछ बता सकती है। जी हां आपने सही सुना, इंसान की आंखों में बहुत से घेरे राज़ छिपे होते हैं। यानी आंखों से हम व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंखों के आकार और रंग से हम इंसान के स्वभाव, चरित्र आदि के बारे में पता लगा सकते हैं। आंखें कई तरह की होती है नीली, भूरी, काली, बड़ी और छोटी आंखें। ये सभी आंखें बहुत कुछ दर्शाती है। तो आइए जानते हैं क्या कहती है आपकी आंखें।

छोटी आंखों वाले लोग
छोटी आंखों वाले लोगों को बुद्धिमान कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति को एकांत पसंद होता है। इन्हें दूसरों के मामलों में ज्यादा बोलना नापसंद होता है।

बड़ी आंखे
वैसे तो जिनकी आंखे बड़ी होती है उनका चेहरा बहुत ही खूबसूरत होता है और उनकी आंखे ही उनके दिल का हाल भी बता सकती है। ऐसे लोग बहुत ही कॉन्फिडेंट होते हैं और इनका स्वभाव शांत होता है। ये काफी सेंसिटिव माने जाते हैं और अक्सर छोटी छोटी बातों को दिल से लगा बैठते हैं।

भरोसेमंद होते हैं काली आंखों वाले लोग
काली आंखों वाले लोगों को बहुत ही जिम्मेदार माना जाता है। ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरपूर और पॉजिटिव होते हैं। यह कभी किसी को धोखा नहीं देते। ये छोटा से छोटा काम भी बड़ी ही जिम्मेदारी से करते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है, साथ ही ये बेहद मेहनती भी होते हैं। अपनी मेहनत से ये बड़ी सफलता हासिल करते हैं।

खुशमिज़ाज होते हैं भूरी आंखों वाले
जिस व्यक्ति की आंखे भूरी होती है, ऐसे लोगों को अपने जीवन में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं होती है। इन्हें अपने अनुसार सब कुछ करना होता है। यह सभी के साथ मिलजुल कर रहना पसंद करते हैं। इनके दोस्त भी बहुत जल्दी बनते हैं। हालांकि प्यार मोहब्बत के मामले में इन पर विशवास नहीं किया जा सकता है।

शांति प्रिय होते हैं नीली आंखों वाले
नीली आंखों वाले लोगों को शांति पसंद होती है और या वाद-विवाद से दूर रहते हैं। इनके अंदर कुछ कर दिखाने की लालसा होती है और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए ये जी तोड़ परिश्रम भी करते हैं। लोगों की मदद करने के लिए यह हमेशा तैयार रहते हैं।

सोच समझकर अपने फैसले लेते हैं हरी आंखों वाले
हरी आंखों वाले लोगों को जल्दबाजी पसंद नहीं होती है। यह अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेते हैं। अपनी फिटनेस को लेकर ये बहुत सतर्क रहते हैं। ये अपना जीवन अपने अनुसार जीना चाहते हैं और दूसरों के मामलों में भी ज्यादा दखलअंदाजी नहीं करते हैं। ये अपने मन की बात जल्दी किसी से शेयर नहीं करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
