Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्यों और कैसे मनाया जाता है दशहरा?
दशहरा एक प्रसिद्ध हिन्दू त्योहार है जो अच्छाई की बुराई पर जीत की ख़ुशी में मनाया जाता है। इसे विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह आश्विन माह के दसवें दिन शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है । इस वर्ष दशहरा 22 अक्तूबर को है ।
READ: क्या भगवान राम ने की नवरात्रि की शुरूआत?
दशहरा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द 'दश- हर’ से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ दस बुराइयों से छुटकारा पाना है। दशहरा उत्सव, भगवान् श्रीराम का अपनी अपहृत पत्नी को रावण पर जीत प्राप्त कर छुड़ाने के उपलक्ष्य में तथा अच्छाई की बुराई पर विजय, के प्रतीकात्मक रूप में मनाया जाता है।

यह देश भर में लाखों लोगों द्वारा मनाया जाता है जोकि अलग-अलग स्थानों पर दुशहेरा और दशैं जैसे नामों से जाना जाता है। खुले स्थानों पर मेलों का आयोजन एवं पौराणिक श्रीलंका के राक्षसराज रावण के बड़े- बड़े पुतलों का प्रदर्शन किया जाता है ।
नवरात्रि 2015: त्योहार से जुड़े कुछ मिथक एवं निर्देश
बाद में इन पुतलों को बड़े हर्ष-उल्लास सहित जलाया जाता है। दशहरा के साथ नवरात्रि उत्सव भी संपन्न हो जाता है । दशहरा के दिन, प्रथम नवरात्रे में प्रतिस्थापित की गयी देवियों की मूर्तियों का विसर्जन पानी में करके, उपवास में लीन श्रद्धालु एक दूसरे को जाकर मिठाइयाँ भेंट करते हैं ।

हर वर्ष, देश भर में रामलीला का आयोजन किया जाता है जिसमे भगवान श्रीराम का दस सिरों वाले दैत्य के साथ युद्ध का मंचन होता है । रामलीला भारत का सबसे प्राचीन एवं लोकप्रिय नाटक है और नई दिल्ली में लाल किला मैदान में लव-कुश रामलीला कमेटी द्वारा इसका मंचन किया जाता है।

लोगो हजारों की तादाद में महाकाव्य रामायण पर आधारित इस नाटक को देखने आते हैं । भारत के अतिरिक्त, दशहरा अपने अलग-अलग रूपों में नेपाल, श्रीलंका, और बांग्लादेश जैसे देशों में भी मनाया जाता है ।



Click it and Unblock the Notifications
