Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
September 2023: देखें इस माह गृह प्रवेश, अन्नप्राशन, नामकरण, जनेऊ संस्कार के लिए शुभ दिन व मुहूर्त
Auspicious Dates in September 2023: सनातन धर्म में छोटे-बड़े हर तरह के मांगलिक कार्यों के लिए सबसे पहले शुभ दिन और शुभ मुहूर्त देखा जाता है। सभी की यही इच्छा होती है कि जिस काम की शुरुआत की जा रही है, उसमें भगवान की कृपा बनी रहे और शुभ व सकारात्मक परिणाम मिले।
हिंदू पंचांग की मदद से उन शुभ दिन व मुहूर्त के बारे में जानकारी मिलती है जब ग्रह-नक्षत्र और सितारे अच्छी स्थिति का निर्माण करते हैं। धार्मिक कार्य हो या कोई निजी काम, शुभ समय का पालन करके हम अच्छे नतीजों की आशा कर सकते हैं।

29 जून को देवशयनी एकादशी थी और इसी दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा अवस्था में हैं। वह अगले चार महीने तक इसी अवस्था में रहते हैं। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान कुछ बड़े मांगलिक कार्यों जैसे शादी विवाह की मनाही होती है लेकिन कुछ विशेष कार्य जैसे प्रॉपर्टी की खरीदारी, नया वाहन खरीदना, नामकरण आदि किये जा सकते हैं। आइये देखते हैं सितंबर 2023 में गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी-वाहन की खरीद, नामकरण संस्कार आदि के लिए कौन से दिन शुभ रहेंगे।
सितंबर 2023 में नया वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
6 सितम्बर 2023, बुधवार, मुहूर्त: दोपहर 03:37 से 07 सितंबर 2023, सुबह 06:02
7 सितंबर 2023, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:02 बजे से शाम 04:14 बजे तक
10 सितम्बर 2023, रविवार, मुहूर्त: सुबह 06:03 बजे से रात 09:28 बजे तक
17 सितम्बर 2023, रविवार, मुहूर्त: सुबह 11:08 बजे से 18 सितम्बर 2023, सुबह 06:07 बजे तक
18 सितम्बर 2023, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 06:07 बजे से दोपहर 12:39 बजे तक
20 सितम्बर 2023, बुधवार, मुहूर्त: दोपहर 02:59 से सुबह 06:09, 21 सितंबर
21 सितंबर 2023, गुरुवार, मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से दोपहर 02:14 बजे तक
25 सितम्बर 2023, सोमवार, मुहूर्त: सुबह 11:55 से सुबह 05:00 तक, 26 सितम्बर 2023
27 सितम्बर 2023, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 06:12 बजे से रात 10:18 बजे तक
सितंबर 2023 में विवाह मुहूर्त
सितंबर माह में कोई विवाह मुहूर्त नहीं है।
सितंबर 2023 में अन्नप्राशन मुहूर्त
1 सितंबर 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 04:50 शाम से 09:00 रात तक।
4 सितंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 09:55 सुबह से 12:00 दोपहर तक।
6 सितंबर 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 12:25 दोपहर से 04:00 शाम तक।
18 सितंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 06:45 सुबह से 11:00 सुबह तक।
21 सितंबर 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 03:30 दोपहर से 05:00 शाम तक।
25 सितंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 07:00 सुबह से 08:00 सुबह तक।
27 सितंबर 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 08:00 सुबह से 10:00 सुबह, 01:00 दोपहर से 06:00 शाम।
सितंबर 2023 में जनेऊ संस्कार और उपनयन मुहूर्त
4, 7, 10, 11, 16, 17, 18, 20, 21 और 25 सितंबर
सितंबर 2023 में नामकरण मुहूर्त
1 सितंबर 2023, शुक्रवार , शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:56 बजे से 2 सितंबर 2023, सुबह 06:03 बजे तक
3 सितंबर 2023, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:03 बजे से 4 सितंबर 2023, सुबह 09:26 बजे तक
6 सितंबर 2023, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 9.20 बजे से 8 सितंबर 2023, दोपहर 12:09 बजे तक
10 सितंबर 2023, रविवार, शुभ मुहूर्त: शाम 5:06 बजे से 11 सितंबर 2023, 08:01 बजे तक
17 सितम्बर 2023, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:10 बजे से सुबह 10:02 बजे तक
20 सितंबर 2023, बुधवार, शुभ मुहूर्त:दोपहर 2:58 बजे से 21 सितंबर 2023, दोपहर 3:35 बजे तक
24 सितंबर 2023, रविवार, शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:41 बजे से 26 सितंबर 2023, सुबह 06:14 बजे तक
27 सितम्बर 2023, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 06:15 बजे से सुबह 07:10 बजे तक
29 सितंबर 2023, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: रात 01:48 से 30 सितंबर 2023, सुबह 06:17
सितंबर 2023 में गृहप्रवेश मुहूर्त
1 और 3 सितंबर
सितंबर 2023 में प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए मुहूर्त
1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 05:59 बजे से दोपहर 02:56 बजे तक
7 सितंबर 2023, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:25 से 08 सितम्बर 2023, सुबह 06:02 तक
8 सितम्बर 2023, शुक्रवार शुभ मुहूर्त: सुबह 06:02 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक
14 सितंबर 2023, गुरुवार शुभ मुहूर्त: सुबह 06:05 से सुबह 04:54 तक, 15 सितम्बर 2023
21 सितंबर 2023, गुरुवार शुभ मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से दोपहर 03:35 बजे तक
22 सितम्बर 2023, शुक्रवार शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:34 से 23 सितंबर 2023, सुबह 06:10 तक
28 सितंबर 2023, गुरुवार शुभ मुहूर्त: सुबह 06:12 बजे से 29 सितम्बर 2023, सुबह 01:48 बजे तक
29 सितम्बर 2023, शुक्रवार शुभ मुहूर्त: रात 11:18 बजे से 30 सितंबर 2023, सुबह 06:13 बजे तक
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
