Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Friday Shopping Rules: शुक्रवार को भूल से भी न खरीदें ये चीजें, घर की लक्ष्मी रूठकर छोड़ देती हैं साथ
हिन्दू धर्म संस्कृति में हफ्ते का हर दिन किसी देवी देवता से जुड़ा होता है। शुक्रवार का दिन संतोषी माता और मां लक्ष्मी से जुड़ा बताया गया है। शुक्रवार के दिन कुछ ख़ास वस्तुओं की ही खरीददारी की जानी चाहिए।
वास्तु के अनुसार हफ्ते के किस दिन कौन सा सामान खरीदा जाता है इसका सीधा प्रभाव घर की समृद्धि और भाग्य पर पड़ता है। शुक्रवार के दिन मां संतोषी और मां लक्ष्मी की अराधना की जाती है। और इस दिन कुछ खास चीज़ों को खरीदने से दोनों देवियों की विशेष कृपा रहती है। जानते शुक्रवार की खरीदारी के समय ध्यान रखने वाली बातें:

गलती से भी ना खरीदें शुक्रवार को ये चीज़ें
शुक्रवार के दिन किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन किया गया निवेश बुरे परिणाम लाता है। शुक्रवार के दिन किसी भी तरह की प्रॉपर्टी, ज़मीन, मकान या दुकान में धन ना लगाएं।
हफ्ते के शुक्रवार के दिन रसोई का भी कोई सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन किचन का सामान खरीदने से परिवार में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं आने लगती हैं।
किचन के साथ साथ पूजा पाठ का सामान भी शुक्रवार को नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन खरीदे गये सामान से की गई पूजन विधि का सम्पूर्ण फल हासिल नहीं होता है।
शुक्रवार के दिन पैसों के लेन देन से भी बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन पैसों के लेन देन से लक्ष्मी माता नाराज़ होती हैं।
इसके साथ ही शुक्रवार के दिन किसी को शक्कर देना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए यदि इस दिन कोई पड़ोसी आपसे शक्कर मांगें तो उन्हें विनम्रता से मना कर दें। इस दिन शक्कर देने से शुक्र ग्रह कमज़ोर हो जाता है और घर में अशांति बढ़ती है।
शुक्रवार के दिन इन चीज़ों की खरीददारी लाती है शुभ परिणाम
शुक्रवार के दिन सफ़ेद या सिल्वर रंग का वाहन खरीदना अच्छा परिणाम दे सकता है। ऐसे वाहन में निवेश से शुक्रदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
शुक्रवार के दिन नये कपड़ों की खरीददारी कर सकते हैं।
इस दिन सजावट का सामान भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही नये गैजेट्स, संगीत व कला से जुड़ी वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। इन चीज़ों में धन निवेश से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
