Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Hariyali Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या की नोट करें सही तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त, शिवकृपा के लिए करें उपाय
हिंदू धर्म में चंद्रमा का बहुत अधिक महत्व है। पूर्णिमा और अमावस्या दोनों ही हिंदू संस्कृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं और इन दिनों विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ ख़ास उपाय भी किये जाते हैं।
सावन का महीना चल रहा है और इसमें आने वाली हरियाली अमावस्या और भी ख़ास होने वाली है क्योंकि यह सावन के दूसरे सोमवार को पड़ेगी। इसी कारण यह सोमवती अमावस्या भी कहलाएगी।

सावन की सोमवती अमावस्या के दिन श्राद्ध, तर्पण आदि के साथ शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से अत्यधिक लाभ मिलेगा। जानते हैं सोमवती अमावस्या की तिथि, मुहूर्त, और महत्व के बारे में विस्तार से-
सोमवती अमावस्या 2023 कब है?
अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 जुलाई को रात 10 बजकर 08 मिनट से होगी और समापन 18 जुलाई को सुबह 12 बजकर 01 मिनट पर होगा। अमावस्या की तिथि 17 जुलाई की मानी जाएगी। 17 को ही सावन का दूसरा सोमवार भी है।
सोमवती अमावस्या 2023 का शुभ मुहूर्त
अमावस्या तिथि यानी 17 जुलाई के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही सुबह 05 बजकर 11 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग भी दिनभर बना रहेगा।

सोमवती अमावस्या का महत्व
सावन में सोमवती अमावस्या के पड़ने का संयोग बेहद उत्तम और फलदायी माना जाता है। इस दिन पितरों को तर्पण करके उनके नाम का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जो सुहागनें इस दिन शिव की पूजा करके व्रत का पालन करती हैं उनको करवाचौथ व्रत के समान फल की प्राप्ति होती है। इस दिन शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।
सोमवती अमावस्या के विशेष उपाय
इस दिन बेलपत्र, पीपल, तुलसी, नीम या आंवले का एक पौधा लगाएं। इस उपाय से गृह सम्बन्धी दोषों से मुक्ति मिलती है।
सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद पितरों के नाम जल में तिल डालकर दक्षिण दिशा में अर्पित करें। इस तर्पण से पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
इस दिन शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं। इससे नौकरी और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी और करियर में सफलता प्राप्त होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
