Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Surya Grahan 2023: क्या भारत में नजर आएगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण?
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण ना केवल खगोलीय दृष्टि से बल्कि धार्मिक और ज्योतिषी के लिहाज़ से भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
20 तारीख़ को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण हाइब्रिड ग्रहण होगा जिसमें आंशिक, कुंडलाकार ग्रहण का मिश्रण होगा। यह हाइब्रिड ग्रहण 100 वर्षों बाद लगने जा रहा है, इसलिए यह और भी खास हो जाता है। जानते हैं क्या रहेगा ग्रहण का समय, क्या भारत से इसे देखा जा सकेगा और सूतक काल के सम्बन्ध में सभी जानकारियां -

सूर्य ग्रहण 2023 का समय
20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण कुल 5 घंटे 24 मिनट तक चलेगा।
क्या भारत में दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण?
20 अप्रैल को लगने जा रहा यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह विश्व के अन्य हिस्सों से दिखाई देगा पर भारत में नजर नहीं आ पाएगा।
किन क्षेत्रों से दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड के क्षेत्रों से यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।
क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
ग्रहण से 12 घंटे पहले से ही सूतक काल प्रारम्भ हो जाता है। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल नहीं लगने से ग्रहण के समय मंदिर के कपाट खुले रहेंगे और धार्मिक कार्य भी होंगे। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव दिखेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
