Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Dev Deepawali Date: 4 या 5 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
When Is Dev Deepawali Date: हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। दिवाली के बाद आने वाली कार्तिक पुर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। बता दें कि इस दिवाली को देवताओं की दिवाली के रूप में मनाया जाता है। वाराणसी के घाटों पर लाखों दीपों से सजी देव दीपावली को देवताओं का दीपोत्सव भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसी दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर उतरकर भगवान विष्णु की आराधना करते हैं।
वहीं लोगों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इस साल देव दीपावली कब मनाई जाएगी। साथ ही जानते हैं सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसका धार्मिक महत्व।
कब है देव दीपावली?
देव दीपावली की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है कि इस साल किस तिथि को देवताओं की दिवाली मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 4 नवंबर की रात को 10 बजकर 36 मिनट से शुरू हो रही है जो 5 नवंबर 2025 को शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 5 नवंबर को ही देव दीपावली मनाई जाएगी।

देव दिवाली शुभ मुहूर्त और कितने दीपक जलाएं
बता दें कि देव दीपावली 5 नवंबर को है और इसमें पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक है। खास बात ये है कि उस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, वहीं गोधूलि बेला शाम को 5 बडकर 33 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक है। वहीं ये भी जान लें कि देव दिवाली वाले दिन नदी किनारे 11, 21, 51 या 108 दीपक जलाएं। इस दिन घर पर भी 11 दीपक या 21 दीपक जलाने चाहिए।
देव दीपावली का महत्व (Dev Deepawali Importance & Intro in Hindi)
देव दीपावली, जिसे देवों की दिवाली भी कहा जाता है, हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। दीपों से जगमग यह पर्व भगवान शिव द्वारा असुर त्रिपुरासुर के वध की स्मृति में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं और दीपदान कर भगवान शिव की आराधना करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
