Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
दिल्ली की 5 सबसे भूतिया जगह
दिल्ली भारत की राजधानी है जिसके पास बताने के लिये कई सारी कहानिया हैं। यहां पर सबसे अच्छी रोडे़ हैं, तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन हैं, लोगों के लिये अच्छी जॉब्स हैं और कुछ रोंगटे खडे़ कर देनी वाली डरावनी जगहें भी हैं। जी हां, आप यह बात सुन कर चौंक गए होंगे लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि दिल्ली भारत का अतिप्राचीन नगर है। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है।
दिल्ली शहर पर पहले मुगलों का वास रहा उसके बाद विदेशी सरकार का। दिल्ली में रहने वाले लोग भले ही इसकी खूबसूरती और चका-चौंध में खो गए हों लेकिन वह इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं कि यहां पर कुछ ऐसी जगहें हैं जो भूतिया है और वहां के बारे में लोग अपनी दिल दहलाने वाले अनुभवों का खुलासा करते हैं। तो आइये दोस्तों जानते हैं कि दिल्ली में वे डरावनी जगहें कौन सी हैं।

दिल्ली कैंट
यह दिल्ली का बहुत ही हरा-भरा और सुंदर इलाका है। यहां के कई लोगों ने बताया है कि इस जगह पर उन्होंने एक सफेद रंग के लिबास में लड़की देखी है जो लोगों से लिफ्ट मांगती रहती है और जब वे उसे लिफ्ट देते हैं तो वह अपने आप ही गायब हो जाती है।

खूनी दरवाज़ा
इसका नाम ही बता रहा है कि यह जगह कितनी डरावनी होगी। खूनी दरवाजे का यह नाम तब पड़ा जब यहाँ मुग़ल सल्तनत के तीन शहज़ादों, बहादुरशाह ज़फ़र के बेटों मिर्ज़ा मुग़ल और किज़्र सुल्तान और पोते अबू बकर को ब्रिटिश जनरल विलियम हॉडसन ने नंगा कर के गोली मार कर हत्या कर दी थी। तो यदि आप विदेशी हैं तो इन तीनों की आत्माओं से बच के रहिये क्योंकि ये अपनी बेजत्ती का बदला लेने के लिये उत्सुक रहते हैं।

जमाली कमाली मस्जिद
जमाली कमाली कोई दो भूतों का नाम नहीं है, यह तो दो महान सूफी संतो के नाम हैं जिन्हें इस मस्जिद में दफनाया गया था। लोग कहते हैं कि रात के समय इस वीरान जगह पर कुछ जिन आते हैं जो कि लोगों के गाल पर थप्पड़ मारते हैं और फिर हवा उनके पीछे पड़ जाती है।

संजय वन
दिल्ली का यह जंगल भी भूतों से नहीं बच पाया है। इस जंगल में बहुत से पुराने बरगद के पेड़ हैं इसलिये यहां पर आने वाल कई शिकारी बताते हैं कि उन्होंने एक औरत को सफेद कपड़ों में बरगद के पेड़ के पीछे छुपते हुए देखा है।

लोथियन सेमेट्री
यह इसाइयों का कब्रिस्तान है जहां पर कई तरह के भूतों की कहानियां प्रचलित है, जैसे सिर कटे हुए भूत की। बताया जाता है कि यह भूत अपने जमाने में एक जवान सिपाही था जिसकी प्रेमिका ने इसको ठुकरा दिया था जिस वजह से इसने अपना सिर काट लिया। अब यह भूत अमावस्या की रात में यहां ठहलता है।



Click it and Unblock the Notifications
