Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
गणेश जी को पसंद हैं ये 5 चीज़े
हाथी जैसा सिर और बडा़ सा पेट गणेश जी की पहचान है। इनका स्वाभाव बड़ा ही दोस्ताना किसम का है तभी ज्यादातर लोग केवल इन्हीं की पूजा करते हैं। गणेशजी का नाम हिन्दू शास्त्रो के अनुसार किसी भी कार्य के लिये पहले पूज्य है। गणेश चतुर्थी के दिन इनका जन्मदिवस मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि गणेश जी को क्या-क्या चीज़े अच्छी लगती हैं, जिससे आप उनको खुश कर सकें।
1. मोदक- भगवान गणेश की तोंद देख कर ही पता चल जाता है कि इनको स्वादिष्ट भोजन और मिठाई कितनी पसंद है। तो अगर आपको इनके दिल तक पहुंचना है तो इनके पेट का खास ख्याल रखना होगा। गणेश जी को मिठाई में मोदक अति प्रिय है, तो गणेश चतुर्थी पर इसे बनाना बिल्कुल भी मत भूलियेगा।

2. गेंदा फूल- कई लोग जो गणपती को अपने घर पर लाते हैं वह उनके गले में लाल या फिर पीले रंग के गेंदे के फूल से बना हुआ माला ही चढाते हैं। गणेश जी को गेंदे का फूल बहुत पसंद है इसलिये उनके गले में पड़ी माला हमेशा ध्रुव की घास और गेंदे के फूल की होती है।
3. ध्रुव घास- इस घास को पसंद करने के लिये एक कहानी है जो कि इस प्रकार है- एक बार एक दानव भगवानों को परेशान कर रहा था, तो भगवान गणेश ने उस दानव को खा लिया लेकिन वह दानव पेट में जा कर हजम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। भगवान गणेश को अत्यंत दर्द हो रहा था, तब कुछ संतो ने उनके ऊपर ध्रुव घास की वर्षा कर दी जिससे उनके पेट को ठंडक मिल गइ। तभी से गणेश जी को ध्रुव घास अच्छी लगने लगी।
4. शंख- गणेश जी के चार हाथ हैं, जिसमें से उनके एक हाथ में शंक है। गणेश जी को शंक की आवाज़ बहुत प्रिय है इसलिये लोग उनकी आर्ती करते वक्त हमेशा तेज़ शंख बजाते हैं। माना जाता है कि इसकी चीरती हुइ आवाज़ बुरी आत्माओं को दूर कर देती है।
5. केला और नारियल- भगवान गणेश का सिर हाथी का है, तो इसलिये इन्हें हाथी की तरह केला खाना बहुत पसंद है। इनकी मूर्ती के चारों तरफ का एरिया केवल केले की पत्तियों और तने से ही सजाई जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications